IND vs SA Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारतीय टीम का 17 साल का लंबा अंतराल खत्म हो गया. इससे पहले भारत 2007 में आईसीसी टी20 चैंपियन बनी थी।

IND vs SA  Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

स्पोर्ट्स: भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से मात देकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने साल 2007 में विश्व कप का पहला खिलाब हासिल किया था। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली और अर्शदीप रहे. कोहली को 76 रनों की बेहतरीन पारी खेलने पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया. फाइनल का मुकाबला काफी रोमांचक भरा हुआ था।

काफी रोमांचक रहे आखरी छह ओवर

IND vs SA  Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

दक्षिण अफ्रीकी के बल्लेबाज  हेनरिक क्लासेन ने 15वां ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन बटोरक भारत को एक समय मैच में पूरी तरह से बाहर दिया था, लेकिन इसके बाद बुमराह ने अपने अगले ओवर में मात्र चार रन खर्चे। मैच के 17वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने क्लासेन का विकटे लेकर भारत की उम्मीद जगाई और इस ओवर में उन्होंने मात्र 4 रन दिए. 18वां ओवर में बुमराह ने 2 रन देकर एक विकेट चटकाया। उस समय भारत मैच में वापस आ गया। भारत को चैंपियन बनने के लिए आखिरी ओवर में 16 रन बचाने थे और सारा दारमदार हार्दिक पांड्या पर था. उन्होंने ओवर में सिर्फ 8 रन देकर मिलर का विकेट चटकाया और भारत का चैंपियन बनने का सपना पूरा कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी

IND vs SA  Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

भारत के द्वारा दिए गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने सात रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट और 12 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीकी 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी. दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। उन्होंने मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और पांच छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 39 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन और डेविड मिलर ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या को तीन, बुमराह और अर्शदीप को दो-दो तथा अक्षर पटेल को एक सफलता हासिल हुई।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

IND vs SA  Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे अधिक 76 रन विराट कोहली ने बनाए। इस सीजन में उनका बल्ला शांत था, लेकिन अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करके दर्शको का दिल जीत लिया। इनके अलावा रोहित शर्मा (9), ऋषभ पंत (0) और सूर्यकुमार यादव (3) के विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को अक्षर पटेल और विराट कोहली की जोड़ी ने 72 रन जोड़कर शानदार वापसी करवाई। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और चार छक्के की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली। सीवम दुबे ने भी 27 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एनरिक नॉर्तजे को दो-दो विकेट तथा मार्को जानसन और कैगिसो रबाडा को एक-एक सफलता हासिल की।

T20 World Cup 2024 Final में दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

IND vs SA  Final: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से दी शिकस्त जानें मैच का पूरा हाल

भारत की टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका की टीम:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और तबरेज़ शम्सी।

Leave a comment