Bihar News: भागलपुर गोलीकांड! भाई ने भाई पर दागी गोली, केंद्रीय मंत्री के परिवार में मातम

Bihar: भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में विवाद के बाद गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव का माहौल।

नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गोलीबारी हुई। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया स्थित जगतपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी, जिससे विकल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।

पानी को लेकर बढ़ा विवाद

Bihar News: भागलपुर गोलीकांड! भाई ने भाई पर दागी गोली, केंद्रीय मंत्री के परिवार में मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने पानी के बर्तन में हाथ डालकर पानी दिया, जिससे विकल और जयजीत के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले से ही दोनों भाइयों के संबंध अच्छे नहीं थे, और यह मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा।

विकल ने पिस्तौल से किया हमला

झगड़ा बढ़ते ही विकल यादव अंदर से पिस्तौल निकाल लाया और जयजीत के मुंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली जबड़े को चीरती हुई निकल गई, जिससे जयजीत जमीन पर गिर गया। हालांकि, कुछ ही मिनटों में उसने खुद को संभालते हुए विकल से गुत्थम-गुत्थी की और उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद जयजीत ने विकल को नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar News: भागलपुर गोलीकांड! भाई ने भाई पर दागी गोली, केंद्रीय मंत्री के परिवार में मातम

मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में विकल को नवगछिया अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयजीत की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

Leave a comment