Bihar: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज बिहार दौरा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, बिहार पॉलिटी हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 11 मई हिंदी न्यूज़, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे शनिवार यानि आज 11 मई को चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगे। इसी दौरान वे समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी के समर्थन में और मुजफ्फरपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शनिवार को चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचेंगे। वह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चौथे चरण और मुजफ्फरपुर में 5वें चरण के होने वाले चुनावों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे कांग्रेसी उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की जनसभाएं

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे लोकसभा चुनावों के दौरान शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे समस्तीपुर में और 2 बजे मुजफ्फरपुर में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बताया गया कि महागठबंधन में समझौते के तहत कांग्रेस को मात्र 9 सीटें मिली हैं। उनमें से 3 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के मतदान हो चुकें हैं। वहीं, समस्तीपुर में चौथे और मुजफ्फरपुर में 5वें चरण के चुनावों तहत 13 और 20 मई को वोटिंग होनी है।

Bihar: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज बिहार दौरा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

समस्तीपुर में खड़गे की जनसभा

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे शनिवार यानि 11 मई को समस्तीपुर आएंगे। इसके दौरान वे समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के हाउसिंग मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि, समस्तीपुर कांग्रेस सीट के लिए सन्नी हजारी चुनाव लड़ रहे हैं, जो बिहार की नीतीश सरकार में JDU कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष भी होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि खड़गे की इस जनसभा में आज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा राज्य के कई गणमान्य नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब 12 बजे से सभा आयोजित होगी। जिसमें बउ़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर में खड़गे

चुनावों के दौरान मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी से बाहर हुए सांसद अजय निषाद ने कांग्रेस दामन थाम मैदान में उतरे हैं। वहीं, आज खड़गे जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछली बार के चुनावों में जीत हासिल किए राजभूषण चौधरी से उनका जमकर मुकाबला है। कांग्रेस मुजफ्फपुर को जनसभा के माध्यम से सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मधुबनी संसदीय क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेगी। जिसकी बागडोर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के हाथ में है।

 

 

Leave a comment