IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। गिल और सुदर्शन की आंधी ने चेन्नई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को मुश्किल कर दिया हैं।

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

स्पोर्ट्स: चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 35 रन से करारी हार का सामना काना पड़ा। शुभमन गिल और साई सुदर्शन 210 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत गुजरात ने तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाई।

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

साई सुदर्शन ने लगाया तूफानी शतक

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

गुजरात टाइटंस ने टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 232 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बोर्ड पर लगाए। साई सुदर्शन ने अपनी फॉर्म को बरकार रखते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 201.95 की स्ट्राइक रेट से मात्र 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 103 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। यह सुदर्शन का आईपीएल इतिहास का पहला शतक हैं।

शुभमन गिल ने दिखाया बल्ले का दम

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

शुभमन गिल पारी के दौरान साई सुदर्शन का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 210 रन की बेहतरीन साझेदारी की। शुभमन गिल ने 189.12 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मात्र 55 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गिल ने अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक जमाया। चेन्नई के लिए एकमात्र गेंदबाज तुषार देशपांडे को दो सफलता प्राप्त हुई।

चेन्नई ने शुरुआत में 10 रन पर गंवाए तीन विकेट

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

गुजरात टाइटंस के 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम को रचिन रविंद्र (1), अजिंक्य रहाणे (1) और ऋतुराज गायकवाड़ (0) के रूप में तीन शुरुआती झटके लगे। चेन्नई ने तीन ओवर में 10 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों के बाद एक समय ऐसा लग रहा था की टीम जल्दी ही ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन टीम के मिडिल आर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की।

डेरिल मिचेल की बेहतरीन बल्लेबाजी

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को शुरुआती झटको से उबारकर डेरिल मिचेल ने मोइन अली के साथ मिलकर टीम को डूबने से संभाला और तेजी से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर टीम के लिए 57 गेंदों में 109 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मिचेल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के की मदद से 63 राण की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद में अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया। मोहित शर्मा ने शाहरुख खान के हाथों कैच कराकर मिचेल को अपना शिकार बनाया।

मोइन अली ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 CSK vs GT Match: गिल-सुदर्शन की आंधी में उडी चेनई की टीम, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से दी मात, CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल

मोइन अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल का अच्छा साथ निभाया। मोईन ने 11वें ओवर में नूर अहमद की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। मोइन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 36 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। मोहित शर्मा ने ही मोइन अली की पारी का भी अंत कर दिया। इनके अलावा  शिवम दुबे (21) और रविंद्र जडेजा (18) रन बना पाए। महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहित शर्मा को तीन और राशिद खान को दो तथा उमेश यादव और संदीप वारियर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।  

Leave a comment