By-Election Update: झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार, 28 सीटों के लिए होंगे चुनाव, भाजपा ने किया समर्थन

By-Election Update: झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार, 28 सीटों के लिए होंगे चुनाव, भाजपा ने किया समर्थन, झारखंड में vidhansbha

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग लेने जा रही है। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर सावंत के साथ 500 लोगों ने चिराग की पार्टी का समर्थन किया है। इसी के बाद विधानसभा चुनाव में भाग लेने की घोषणा की गई है।

Ranchi: देश में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल बना हुआ है। इसी बीच शनिवार (17 August) को लोक जनशक्ति पार्टी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा और चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत के नेतृत्व में 500 लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हजारीबाग में स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसे रामकिशोर सावंत ने आयोजित किया। समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।

By-Election Update: झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार, 28 सीटों के लिए होंगे चुनाव, भाजपा ने किया समर्थन

28 सीटों पर होंगे चुनाव

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं, रामकिशोर सावंत ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जेपी आंदोलन के सच्चे योद्धा थे। उन्होंने इंदिरा गांधी के शासन काल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जेपी आंदोलन में भाग लेकर सत्ता परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

उनके मार्ग पर उनके पुत्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी चल रहे हैं। चिराग पासवान एक ईमानदार नेता हैं, जिनकी छवि से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा छोड़कर जनशक्ति पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

NDA के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रतिबद्ध

By-Election Update: झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार, 28 सीटों के लिए होंगे चुनाव, भाजपा ने किया समर्थन

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार राज ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जिला वार प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस क्रम में रामगढ़ जिले के सिरका बुधबाजार निवासी राज कुमार रवानी को रामगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर शनिवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रामगढ़ विधानसभा सहित झारखंड राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे। कोयलांचल क्षेत्र के कई लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को बधाई दी है।

 

 

Leave a comment