Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 2.50 लाख तक, आवेदन करें तुरंत

Canara Bank ने 2025 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करें 24 जनवरी तक, सैलरी 2.50 लाख तक। Canara Bank ने 2025 के लिए स्पेशलिस्ट ली है

Canara Bank Recruitment: सरकारी बैंकिंग नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। केनरा बैंक ने 2025 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए डाटा एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटिव, एप्लिकेशन डेवलपर जैसे कई पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। यदि आप भी बैंकिंग क्षेत्र में अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 2.50 लाख तक, आवेदन करें तुरंत

केनरा बैंक की इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन 6 जनवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे और अभ्यर्थी को इसके लिए केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाना होगा। इसलिए, अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण और संख्या

•    डाटा एनालिस्ट
•    डाटा माइनिंग एक्सपर्ट
•    डाटा साइंटिस्ट
•    एप्लिकेशन डेवलपर
•    नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटिव
•    ऑफिसर आईटी
•    सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर

अभ्यर्थी संबंधित पद के लिए नोटिफिकेशन के जरिए विवरण देख सकते हैं।

योग्यता और आवश्यकताएं

Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 2.50 लाख तक, आवेदन करें तुरंत

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, बी.ई./बीटेक या आईटी में संबंधित डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पदानुसार अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर नियुक्त किया जाएगा।

आयु सीमा

केनरा बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के तहत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 2.50 लाख तक, आवेदन करें तुरंत

•    लिखित परीक्षा: इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो प्रोफेशनल नॉलेज और लोकल रीजनिंग से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
•    इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी और लाभ

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वार्षिक 18 लाख से 27 लाख रुपये तक की सैलरी प्राप्त होगी, जो उनके अनुभव, योग्यता और वर्तमान पैकेज के आधार पर निर्धारित की जाएगी। मासिक वेतन करीब 1,50,000 रुपये से 2,25,000 रुपये तक हो सकता है, जो एक आकर्षक और प्रतिस्पर्धी वेतन पैकेज हैं।

आवेदन शुल्क

केनरा बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं, जो कि इस भर्ती को और भी ज्यादा आकर्षक बनाता हैं।

सतर्कता और आवेदन प्रक्रिया

Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 2.50 लाख तक, आवेदन करें तुरंत

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय पूरी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचें। सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन करना आवश्यक है। इसके साथ ही, अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

केनरा बैंक की इस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। अगर आप एक आकर्षक सैलरी और सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो इस भर्ती में तुरंत आवेदन करें। जल्दी करें क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 हैं।

Leave a comment