Delhi Artificial Rain: प्रदूषण से घिरी दिल्ली, जहरीली हवा में सुधार के लिए उठाये कदम, दिल्ली सरकार ने की केंद्र से कृत्रिम बारिश की अपील

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्र से कृत्रिम बारिश की अपील की। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक बुलाने की मांग की है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कृत्रिम बारिश की मांग की है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर संबंधित विभागों के साथ बैठक बुलाने और आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

Delhi Alert: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) कराने की अपील की है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

बढ़ते प्रदूषण से गंभीर संकट

Delhi Artificial Rain: प्रदूषण से घिरी दिल्ली, जहरीली हवा में सुधार के लिए उठाये कदम, दिल्ली सरकार ने की केंद्र से कृत्रिम बारिश की अपील

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में फैले स्मॉग के कारण हवा का स्तर खतरनाक हो चुका है। वायुमंडल में PM 10 और PM 2.5 की उच्च मात्रा ने लोगों की सेहत पर संकट खड़ा कर दिया है। वर्तमान स्थिति में कृत्रिम बारिश करना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रैप-4 के नियम दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले से लागू हैं, लेकिन हालात और बिगड़ रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में आर्टिफिशियल रेन की अपील

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गोपाल राय ने कहा, "हम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। लेकिन स्मॉग की चादर को खत्म करने के लिए कृत्रिम बारिश ही कारगर हो सकती है। हमने विशेषज्ञों और IIT के वैज्ञानिकों से सलाह ली है। अब केंद्र सरकार को DGCA समेत अन्य विभागों के साथ बैठक बुलाकर तत्काल कदम उठाने चाहिए।"

पहले भी हुई थी बैठक

Delhi Artificial Rain: प्रदूषण से घिरी दिल्ली, जहरीली हवा में सुधार के लिए उठाये कदम, दिल्ली सरकार ने की केंद्र से कृत्रिम बारिश की अपील

गोपाल राय ने बताया कि पिछले साल भी ऐसी ही स्थिति में IIT के विशेषज्ञों ने कृत्रिम बारिश को लेकर प्रेजेंटेशन दिया था। हालांकि, उस समय कम समय के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। इस साल सरकार ने अगस्त और अक्टूबर में केंद्र को पत्र लिखकर तैयारी शुरू करने का आग्रह किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति

गोपाल राय ने इसे मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए कहा, "या तो तेज हवा चले या बारिश हो, तभी प्रदूषण घट सकता है। दुनियाभर में कृत्रिम बारिश का उपयोग सफल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। यदि कोई विदेशी सरकार को यह निवेदन किया होता, तो अब तक बैठक हो चुकी होती।"

केंद्र से उम्मीद

दिल्ली सरकार ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर विचार करेगी और कृत्रिम बारिश को लेकर जरूरी कदम उठाएगी। अब सबकी निगाहें केंद्र द्वारा बुलाई जाने वाली बैठक पर टिकी हैं, जो इस संकट से राहत दिलाने का रास्ता तय करेगी।

Leave a comment