आजकल मोबाइल में कई ऐप्स Data Hungry हो चुके हैं, जो यूजर की प्राइवेसी के लिए खतरा हैं। टॉर्च, हेल्थ, नेविगेशन और शॉपिंग ऐप्स जरूरत से ज्यादा डेटा कलेक्ट कर सकते हैं। ये आपके लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और व्यक्तिगत जानकारी ट्रैक कर सकते हैं। ऐसे ऐप्स को पहचानकर तुरंत हटाना जरूरी है।
Data Privacy Alert: स्मार्टफोन पर मौजूद कुछ ऐप्स, खासकर टॉर्च, हेल्थ, नेविगेशन और शॉपिंग ऐप्स, चुपचाप आपके डेटा को एक्सेस कर रहे हैं। ये ऐप्स दुनिया भर में उपयोग किए जा रहे हैं, लेकिन अक्सर इनकी जरूरत से ज्यादा परमिशन आपके लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच बनाती हैं। प्राइवेसी खतरे में है, इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ऐप्स को तुरंत पहचानकर डिलीट करना चाहिए, ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे और गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
टॉर्च और हेल्थ ऐप्स पर रखें नजर
कई यूजर्स इन-बिल्ट टॉर्च होने के बावजूद एक्स्ट्रा टॉर्च ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसे ऐप्स अक्सर आपके फोन के कॉन्टैक्ट्स और लोकेशन डेटा को एक्सेस कर लेते हैं। इसलिए ऐसे ऐप्स को तुरंत डिलीट कर दें।
हेल्थ ऐप्स भी डेटा हानि का कारण बन सकते हैं। स्लीप एनालिसिस और स्टेप काउंटिंग ऐप्स लगातार लोकेशन और व्यक्तिगत डेटा ट्रैक कर सकते हैं। कई बार ये डेटा इंश्योरेंस और फार्मा कंपनियों को भी बेचा जाता है।
![]()
नेविगेशन और शॉपिंग ऐप्स भी सुरक्षित नहीं
नेविगेशन ऐप्स आपकी लोकेशन हिस्ट्री को स्टोर करती हैं और मूवमेंट पैटर्न तैयार कर सकती हैं। गूगल मैप्स और ऐप्पल मैप्स प्रीलोड आते हैं, लेकिन एक्स्ट्रा नेविगेशन ऐप्स आपके डेटा को जोखिम में डाल सकते हैं।
शॉपिंग ऐप्स जैसे अमेजन और SHEIN भी यूजर डेटा का ट्रैक रखते हैं। आपकी सर्च क्वेरी, खरीदारी हिस्ट्री और लोकेशन डेटा के आधार पर इन्हें आपके पसंदीदा प्रोडक्ट्स का अंदाजा लगता है। यह प्राइवेसी के लिहाज से चिंता का विषय है।










