Earthquake: राजस्थान-एमपी की सीमा पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 दर्ज

राजस्थान के प्रतापगढ़ में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटके मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी महसूस हुए। 25 साल बाद फिर दहला इलाका। राजस्थान के प्रतापगढ़ मे 3.9 तीव्रता

राजस्थान के प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटके मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भी महसूस किए गए। लोगों में दहशत फैल गई।

Earthquake: गुरुवार सुबह राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी पुष्टि की है। यह भूकंप इतना तीव्र था कि इसके झटके मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले तक महसूस किए गए।

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील और पिपलियामंडी क्षेत्र में सुबह करीब 10:07 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी हलचल देखी गई। पिपलियामंडी, कनघट्टी, अमरपुरा और रेवास-देवड़ा जैसे इलाकों के लोगों ने भी झटकों को महसूस किया।

राजस्थान के शहरों में भी हिला धरातल

Earthquake: राजस्थान-एमपी की सीमा पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 दर्ज

प्रतापगढ़ के अलावा इसकी चपेट में शहर के कई इलाके आए। इनमें नई आबादी, सदर बाजार, एरियापति, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग कालोनी और मानपुर जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं। लोगों के अनुसार झटके कुछ सेकंड के लिए थे, लेकिन इससे डर का माहौल बन गया।

लोगों में दहशत का माहौल

भूकंप के झटकों के बाद लोगों में डर और दहशत फैल गई। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन लोग पुराने अनुभवों को लेकर चिंतित नजर आए।

25 साल पहले भी आया था ऐसा ही भूकंप

स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में करीब 25 साल पहले भी इसी प्रकार के झटके महसूस किए गए थे। सन 2000 में भी प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हल्के तीव्रता का भूकंप आया था। इस कारण कई लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं और वे सतर्कता बरतने लगे।

Leave a comment