ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उनके जन्मदिन पर हुई और पुलिस ने जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई हैं।
World News: ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी सार्वजनिक कार्यालय में गलत काम करने के शक में की गई है। यह गिरफ्तारी ब्रिटेन की थेम्स वैली पुलिस ने की।
पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी
थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने साठ साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने सीधे तौर पर पूर्व शाही परिवार का नाम नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व प्रिंस एंड्रयू हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी पूरी जांच के बाद की गई और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच का फोकस
पुलिस का कहना है कि वे उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे हैं जिनमें कहा गया था कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों में ट्रेड रिपोर्ट भेजी थीं। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि क्या एंड्रयू ने किसी तरह की ग़लत कार्रवाई की थी और किस हद तक उनकी भागीदारी रही।
![]()
उनके जन्मदिन पर हुई गिरफ्तारी
पूर्व प्रिंस एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है। उन्हें उनके बर्थडे के दिन ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम गुरुवार की सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके घर पहुंची और गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां देखी गईं। बाद में पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
गिरफ्तारी की खबर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। तस्वीरों में देखा गया कि एंड्रयू के घर के बाहर पुलिस की भारी तादाद में गाड़ियां मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी थी।









