Falgun Festival List 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना होता है फाल्गुन, जानिए इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की डेट

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन वर्ष का अंतिम महीना होता है, जिसमें महाशिवरात्रि, होली समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। जानिए फाल्गुन महीने के सभी पर्वों की

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह साल का आखिरी महीना होता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने की वजह से इसे फाल्गुन मास कहा जाता है। इस माह में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण, महादेव और चंद्रदेव की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में पूजा-पाठ, दान और व्रत रखने से सुख-समृद्धि और मन की शांति प्राप्त होती है। 

इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी आते हैं, जो बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं।  इस माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज,13 फरवरी 2025 को रात 08:21 बजे होगा, और फाल्गुन मास का समापन 14 मार्च 2025 को होगा।

फाल्गुन माह में आने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Falgun Festival List 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना होता है फाल्गुन, जानिए इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की डेट

* 13 फरवरी को फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस दिन फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि है।
* 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ तिथि पर भगवान गणेश की पूजा होती है।
* 18 फरवरी को यशोदा जयंती मनाई जाएगी।
* 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है।
* 20 फरवरी को कृष्ण पक्ष में कालाष्टमी व्रत किया जाएगा। इसी दिन शबरी जयंती भी है।  
* 21 फरवरी को जानकी जयंती मनाई जाएगी।
* 24 फरवरी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से पापों से छुटकारा मिलता है।  
* 25 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

Falgun Festival List 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना होता है फाल्गुन, जानिए इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की डेट

* 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2025 Date) है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
* 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2025) का पर्व मनाया जाएगा।  
* 01 मार्च को फुलेरा दूज है।
* 3 मार्च को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।  
* 7 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत होगी। इसी दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
* 10 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा।
* 13 मार्च को होलिका दहन होगा।  
* 14 मार्च को होली (Holi 2025) मनाई जाएगी।

Leave a comment