ईस्टर्न उसीमा की पुलिस फरवरी में गायब हुई इस किशोरी की खोज कर रही थी.
ईस्टर्न उसीमा की पुलिस विभाग ने बुधवार, 22 मार्च को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर अपने ट्विटर अकाउंट पर ये बताया की पुलिस वांता से लापता 14 वर्षीय युवती की तलाश कर रही है,
जो की शुक्रवार, 17 फरवरी को लापता हो गयी थी। गुरुवार 23 मार्च को पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि लड़की मिल गई है. पुलिस ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि लड़की किस हालत में मिली है।
किशोरी एक महीने से अधिक समय से लापता थी।
एक अलग ट्वीट में पुलिस ने गुमशुदगी के बारे में खबर को शेयर करनेवाले वाले और अलग अलग तरह से पुलिस की मदत करनेवाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।








