GDS Result 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 7 अप्रैल तक कराएं दस्तावेज़ सत्यापन

India Post GDS Merit List 2025: मेरिट लिस्ट जारी! चयनित उम्मीदवारों को 7 अप्रैल तक दस्तावेज़ सत्यापन पूरा करना होगा। जानें मेरिट लिस्ट चेक करने और अगले स्टेप्स

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

एजुकेशन: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट ने 22 राज्यों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline पर उपलब्ध कराई है। चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) शामिल हैं। 

जारी सूचना के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ 07 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले अपने नाम के सामने मेरिट लिस्ट में दिए गए डिवीजनल हेड से सत्यापित करवाने होंगे।

7 अप्रैल तक पूरा करें सत्यापन प्रक्रिया

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को 07 अप्रैल 2025 तक अपने दस्तावेज़ संबंधित डिवीजनल हेड ऑफिस में सत्यापित कराने होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। दस्तावेज़ अधूरे होने पर उम्मीदवारों की पात्रता पर असर पड़ सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

GDS Result 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 7 अप्रैल तक कराएं दस्तावेज़ सत्यापन

India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "GDS मेरिट लिस्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
अपने राज्य के अनुसार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
लिस्ट में अपना नाम और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
मेरिट लिस्ट को भविष्य के लिए सेव कर लें।

10वीं के अंकों के आधार पर हुई शॉर्टलिस्टिंग

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की हायर एजुकेशन या डिग्री को प्राथमिकता नहीं दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चयनित उम्मीदवार शामिल हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

GDS Result 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 7 अप्रैल तक कराएं दस्तावेज़ सत्यापन

सत्यापन के लिए 7 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि है।
सत्यापन के समय सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

GDS भर्ती प्रक्रिया से जुड़े ताज़ा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती हैं।

Leave a comment