Haryana Earthquake: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकल आए लोग

हरियाणा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.5 रही। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। जानें भूकंप से जुड़ी ताजा जानकारी, हरियाणा में भूकंप

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में बुधवार को भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र खरखौदा क्षेत्र था।

चंडीगढ़: हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र में आज (बुधवार) भूकंप के झटकों ने लोगों को घबराहट में डाल दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई, और इसका केंद्र खरखौदा में ही था। भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए, जो कुछ सेकंड तक जारी रहे। अचानक महसूस हुए इन झटकों से लोग डरकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। घरों में छत के पंखे, खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, जिससे लोग और अधिक चिंतित हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली हैं।

रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही भूकंप की तीव्रता

Haryana Earthquake: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकल आए लोग

हरियाणा के खरखौदा में बुधवार को आए भूकंप ने लोगों को थोड़ी देर के लिए दहशत में डाल दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई, और भूकंप का केंद्र खरखौदा क्षेत्र में ही बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की टीम स्थिति का जायजा ले रही है और भूकंप से जुड़े किसी भी संभावित नुकसान की जानकारी जुटा रही है। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तीव्रता का भूकंप हल्का होता है और इससे बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती। 

Leave a comment