Haryana News: 'दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव तो नैना चौटाला से भी कम मिलेंगे वोट', बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार,पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर हमला बोला है। उन्होंने कहां कि अगर उचाना से दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें नैना चौटाला से भी कम वोट प्राप्त होंगे।

हरियाणा: उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के परिवार के बीच जुबानी जंग चल रही है। शनिवार को उचाना में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें नैना चौटाला से भी कम वोट मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान नैना चौटाला को उचाना से लगभग 4200 वोट हासिल हुए थे, लेकिन दुष्यंत को चुनाव में इससे भी कम वोट हासिल होंगे।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितना हुआ फायदा- बीरेंद्र सिंह

Haryana News: 'दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव तो नैना चौटाला से भी कम मिलेंगे वोट', बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार,पढ़ें पूरी खबर

Subkuz.com के पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम मिलेंगे। 10 साल में भाजपा सरकार ने लोगों की परेशानी को बढ़ाई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम को बदला तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को कितना फायदा हुआ है, ये सबके सामने है। सीएम बदलकर दूसरा सीएम बनाने से कुछ नहीं होता।

मतदाता चाहते हैं बीजेपी की हार - बीरेंद्र सिंह

Haryana News: 'दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव तो नैना चौटाला से भी कम मिलेंगे वोट', बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार,पढ़ें पूरी खबर

बीरेंद्र सिंह ने कहां कि हरियाणा के मतदाता छह महीने पहले ही वोट देने के लिए अपना मन बना लेते हैं कि किस उम्मीदवार को वोट देना है। प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत मतदाता भारतीय जनता पार्टी को हराने के पक्ष में है। बीरेंद्र सिंह ने कहां कि किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, जिससे वह राज्यसभा चुनाव जीत सके। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के 10 विधायक हैं, जो अलग-अलग बंटे हुए हैं। जजपा बिखरी हुई पार्टी है, इसलिए इसे 10 विधायकों की पार्टी नहीं कहा जा सकता। विपक्ष को मिलकर एक राज्यसभा उम्मीदवार उतारना चाहिए।

Leave a comment