Haryana Politics News: हरियाणा में चुनाव से पहले INLD को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह ने BJP में की वापसी, पढ़े पूरी खबर

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

हरियाणा में चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल के नेता व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

रादौर: पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा शुक्रवार (5 जुलाई) को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में एंटर करवाया। श्याम सिंह राणा इनेलो में राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर भी कई सैलून तक काम किया। उनके दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से इनेलो को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि इनेलो उन्हें रादौर से उम्मीदवार के तौर पर उतार रही थी।

कार्यकर्ताओं की सहमति से लिया फैसला

Haryana Politics News: हरियाणा में चुनाव से पहले INLD को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह ने BJP में की वापसी, पढ़े पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए श्याम सिंह राणा रादौर से कारों में अपने कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रवाना हुए। राणा ने कहां कि कार्यकर्ताओं की इच्छा और सबकी सहमति से ही उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वह उसे पूरी निष्ठा के और ईमानदारी के साथ निभाएगें। राणा के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण में बड़ा उलटफेर हुआ हैं। क्योकि इससे कई नेताओं का राजनीतिक गणित बिगड़ गया हैं।

पहले भाजपा में ही थे राणा

Haryana Politics News: हरियाणा में चुनाव से पहले INLD को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह ने BJP में की वापसी, पढ़े पूरी खबर

बता दें कि श्याम सिंह राणा इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर रह चुके थे। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर साल 2014 में जीत भी हासिल की थी।

बता दें उस चुनाव में श्याम सिंह राणा ने इनेलो के ही राजकुमार बुबका को बड़े वोटो के अंतराल से पराजीत किया था। साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट न देकर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को टिकट दे दिया था। जिससे श्याम सिंह राणा नाराज होकर पार्टी से दूर हो गए. चुनाव के समय उन पर बगावत के आरोप भीलगाए गए थे। इसलिए प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बावजूद श्याम सिंह राणा 2020 में भाजपा को छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए  थे।

 

 

 

Leave a comment