Haryana Weather News: हरियाणा में तीन दिन बारिश पर ब्रेक, 20 अगस्त के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने तेज बारिश की जताई संभावना

हरियाणा में तीन दिन बारिश पर ब्रेक, 20 अगस्त के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने तेज बारिश की जताई संभावना, मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

हरियाणा में बीतें दिन यानी 16 अगस्त को कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। लेकिन अब अगले तीन दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून 20 अगस्त के बाद फिर से सक्रिय होगा और इस दौरान भारी बारिश हो सकती हैं।

Haryana Weather News: हरियाणा में तीन दिन बारिश पर ब्रेक, 20 अगस्त के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने तेज बारिश की जताई संभावना

हिसार: मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार को हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। अब आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने 20 अगस्त को फिर से वर्षा होने की संभावना जताई है। बता दें प्रदेश में एक जून से अब तक 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य रूप से प्रदेश में 289.9 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन 237.2 एमएम वर्षा ही हुई है।

हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है और उमस से भी लोगों को राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में 16 अगस्त तक निरंतर वर्षा की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग ने 20 अगस्त के बाद बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में तीन दिन बारिश पर ब्रेक, 20 अगस्त के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने तेज बारिश की जताई संभावना

बता दें सावन महीने के अंतर्गत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 20 अगस्त से एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने यमुनानगर, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 237.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई हैं।

बीतें 20 दिन में कितनी हुई बारिश?

Haryana Weather News: हरियाणा में तीन दिन बारिश पर ब्रेक, 20 अगस्त के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने तेज बारिश की जताई संभावना

बताया गया है कि हरियाणा में बीतें अगस्त माह के 20 दिनों में वर्षा में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सभी जिलों में अब तक 119.8 एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य स्तर से काफी ज्यादा अधिक है। जानकारी के मुताबिक बीतें 20  दिन के दौरान पंचकूला, पलवल, कैथल और फतेहाबाद में वर्षा कम हुई है। वहीं महेंद्रगढ़ और नूंह में इस दौरान सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

 

Leave a comment