Himachal Job Alert! ऊर्जा विभाग में जल्द होगी भर्ती, CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

Himachal Job Alert! CM Sukhu ने हिमाचल विद्युत बोर्ड में फील्ड स्टाफ की बड़ी भर्ती का एलान किया। ऊहल चरण-3 परियोजना से राज्य को मिलेगा ₹200 करोड़ का राजस्व।

हिमाचल सरकार विद्युत बोर्ड में फील्ड स्टाफ की भर्ती करेगी। CM सुक्खू ने ऊहल चरण-3 परियोजना के शीघ्र लोकार्पण और 2.97 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की जानकारी दी।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने HPSEBL (हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड) में फील्ड स्टाफ की भारी भर्ती की घोषणा की है। Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि बोर्ड के सुचारू संचालन के लिए हज़ारों पद जल्द भरे जाएंगे।

30 अप्रैल तक स्थायी समायोजन का विकल्प

Himachal Job Alert! ऊर्जा विभाग में जल्द होगी भर्ती, CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

CM सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो अफसर HPPTCL और अन्य कारपोरेशनों में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक स्थायी पोस्टिंग का विकल्प दिया जाए। इसके बाद जो पद खाली रहेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

ऊहल चरण-3 जल विद्युत परियोजना का जल्द लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 100 मेगावाट की ऊहल चरण-3 परियोजना का शीघ्र उद्घाटन होगा। इस परियोजना को पेनस्टॉक फटने के कारण 2020 में नुकसान पहुंचा था, लेकिन अब यह फिर से तैयार है और इससे अब तक 2.97 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न हो चुकी है।

200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा

Himachal Job Alert! ऊर्जा विभाग में जल्द होगी भर्ती, CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

परियोजना पूरी क्षमता से शुरू होने पर सालाना लगभग 392 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी जिससे राज्य को लगभग ₹200 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

फील्ड स्टाफ की भारी कमी

प्रदेश में फिलहाल 11,000 फील्ड स्टाफ की कमी बताई जा रही है। सरकार इस कमी को जल्द भरने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ऊर्जा निदेशक राकेश प्रजापति, विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment