IBPS RRB Clerk Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड जारी, 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम परिणाम जारी होने के बाद, अब उन उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए

आईबीपीएस द्वारा आरआरबी क्लर्क (RRBs- CRP RRBs XIII) मेंस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को तुरंत वेबसाइट या इस पृष्ठ पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)/ IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम परिणाम जारी होने के बाद, अब उन उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड 6 अक्टूबर तक करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड जारी, 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2024 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चूंकि परीक्षा भी 6 अक्टूबर को ही आयोजित होगी, इसलिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि समय रहते अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें।

इन सरल चरणों का पालन करके करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड जारी, 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

1. सबसे पहले, वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होम पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक क्लिक करें।

3. नए पृष्ठ पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि भरें।

4. लॉग इन बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं।

9,923 पदों पर भर्ती, मेंस के बाद इंटरव्यू

IBPS RRB Clerk Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड जारी, 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत आईबीपीएस द्वारा 9,923 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मेंस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चरण, यानी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a comment