इजरायल में बढ़ा राजनीतिक तनाव, बेंजामिन नेतन्याहू की माफी पर विपक्ष ने जताई नाराजगी

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार मामलों में माफी का अनुरोध किया। विपक्षी दलों ने विरोध जताया और राजनीतिक व कानूनी बहस तेज हो गई है।
इजरायल में बढ़ा राजनीतिक तनाव, बेंजामिन नेतन्याहू की माफी पर विपक्ष ने जताई नाराजगी

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार मामलों के बीच माफी मांगी, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने समर्थन किया। नेतन्याहू ने 111 पन्नों का पत्र राष्ट्रपति को सौंपा, विपक्ष कहता है अपराध स्वीकार करें।

World Update: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच राष्ट्रपति से माफी मांगने का कदम उठाया है। नेतन्याहू का कहना है कि लंबित मुकदमे देश में गहरा विभाजन पैदा कर रहे हैं और उनकी प्रक्रिया देश के हित में बाधा बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि माफी से सामाजिक और राजनीतिक सुलह को बढ़ावा मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी नेतन्याहू का समर्थन किया और इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को पत्र लिखकर माफी देने का अनुरोध किया।

नेतन्याहू का पक्ष

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि वह मुकदमों के जारी रहने के बावजूद देश के हित और राजनीतिक वास्तविकताओं के मद्देनजर माफी का अनुरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये मामले अंदर से देश को तोड़ रहे हैं और राजनीतिक विभाजन को गहरा कर रहे हैं। नेतन्याहू के समर्थक इन मामलों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर रहे हैं।

नेतन्याहू के वकीलों ने राष्ट्रपति को 111 पन्नों का पत्र सौंपा है। इस पत्र में माफी का औपचारिक अनुरोध किया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफी से देश में व्यापक सुलह को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक विभाजन कम होगा।

इजरायल में बढ़ा राजनीतिक तनाव, बेंजामिन नेतन्याहू की माफी पर विपक्ष ने जताई नाराजगी

सितंबर में राष्ट्रपति हर्जोग ने संकेत दिया था कि वह माफी पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि नेतन्याहू का मामला समाज पर गहरा प्रभाव डालता है और इसका हल ढूँढना जरूरी है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू की माफी का अनुरोध सुनियोजित कदम है। हार्गोग के फैसले में कई हफ्ते लग सकते हैं और यदि माफी मिलती है तो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। इसके चलते मामला और लंबा खिंच सकता है। इजरायली कानून के अनुसार माफी केवल दोषी ठहराए गए अपराधियों को दी जा सकती है।

विपक्ष का विरोध

इजरायली विपक्ष ने नेतन्याहू की माफी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेता यायर लापिड ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री माफी चाहते हैं तो पहले अपने अपराध को स्वीकार करें, पश्चाताप करें और राजनीतिक जीवन से तुरंत हट जाएं।

वामपंथी दल डेमोक्रेट्स के प्रमुख यायर गोलान ने भी कहा कि केवल दोषी व्यक्ति ही माफी मांग सकते हैं। विपक्ष के अनुसार नेतन्याहू न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करने और अपने राजनीतिक फायदे के लिए माफी का सहारा ले रहे हैं।

सरकार विरोधी कार्यकर्ता शिकमा ब्रेस्लर ने कहा कि इजरायल के लोग अब समझ चुके हैं कि इस माफी के पीछे क्या दांव है। उनका कहना है कि नेतन्याहू न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्रक्रिया धीमी होने पर उन्होंने राष्ट्रपति के पास जाने का विकल्प चुना।

Leave a comment