IMD ने 6 राज्यों में जारी किया भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

IMD ने 6 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जानिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों का ताजा मौसम अपडेट, बारिश

देश में फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Weather Update: देश में ठंड का मौसम अब समाप्त हो गया है, लेकिन गर्मी की जगह बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है, क्योंकि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी नया अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने से पहले यात्रियों को मौसम अपडेट जरूर पढ़ने की सलाह दी गई है। मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। 20 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ईआईओ के कई हिस्सों, दक्षिण अंडमान सागर के कई हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका तट के आसपास और उससे दूर के क्षेत्रों में मछुआरे नहीं जाएं।

IMD ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि 20 फरवरी से 23 फरवरी तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्से, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में न जाएं। इन क्षेत्रों में तेज आंधी और उफनती लहरों का खतरा है।

राज्यों के अनुसार मौसम का अपडेट

IMD ने 6 राज्यों में जारी किया भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

उत्तराखंड: 22 से 24 फरवरी तक उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में यह प्रभावित कर सकती है, उनमें देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होगी और ठंड का असर बढ़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश: 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में बारिश का अलर्ट है। शिमला में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड: 24 फरवरी को झारखंड के रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तमिलनाडु और केरल: 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 और 24 फरवरी को इन क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु में सुबह के समय कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पश्चिम बंगाल और बिहार: 24 फरवरी को गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार में अगले सप्ताह तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश: दिल्ली में 20 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता सुधार के बाद कुछ पाबंदियां हटा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी 20 फरवरी को कोई बारिश नहीं होगी, लेकिन ठंड बढ़ी हुई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, बिजनौर, झांसी, आगरा और अन्य जिलों में ठंड का असर देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान: मध्य प्रदेश के जिलों विदिशा, राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में 20 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

Leave a comment