IMD Weather Alert: 18 जून को 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

IMD ने 18 जून के लिए 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। 80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विभाग की चेतावनी।

देश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 18 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है।

IMD Heavy Rain Alert India: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। 18 जून को देश के कम से कम 13 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जिससे उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से प्रभावित होंगे।

किन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट?

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक निम्नलिखित राज्यों में 18 जून को खराब मौसम की संभावना है:

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • पंजाब
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • असम (कुछ क्षेत्रों में विस्तारित प्रभाव)

इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा।

IMD Weather Alert: 18 जून को 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

दिल्ली और यूपी का मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 18 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 18 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार और झारखंड का मौसम

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 5 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं कल यानी 18 जून को रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

Leave a comment