IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होगा दमदार मुकाबला, मैच से पहले जानें दोनों टीमों का स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच से पहले जानें दोनों टीमों का स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और संभावित रणनीति, ऑस्ट्रेलिया की टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 से शुरू होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ न केवल सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में अपनी जगह भी पक्की करना चाहेगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 से शुरू होगा। इस मैच में दोनों टीमों के लिए दांव पर बहुत कुछ है। ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ न केवल सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में अपनी जगह भी पक्की करना चाहेगा। वहीं, भारतीय टीम के पास सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का यह आखिरी मौका होगा। 

भारत को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी और यशस्वी जायसवाल की फॉर्म पर भारतीय टीम को काफी भरोसा है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू परिस्थितियों और मजबूत बल्लेबाजी क्रम के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगा। सिडनी टेस्ट इस सीरीज का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हो सकता हैं।

IND vs AUS हेड टू हेड रिकॉर्ड 

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होगा दमदार मुकाबला, मैच से पहले जानें दोनों टीमों का स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से मिश्रित रहा है। भारतीय टीम ने यहां अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 जीत हासिल कर पाई है। यह जीत जनवरी 1978 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में आई थी। उस मैच के बाद, भारत ने सिडनी में 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में हार का सामना करना पड़ा और 6 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

सिडनी में भारत की स्थिति में सुधार हुआ है, क्योंकि टीम को इस मैदान पर पिछले 13 वर्षों से कोई हार नहीं मिली है। सिडनी में भारत को आखिरी बार जनवरी 2012 में हार का सामना करना पड़ा था, जब एमएस धोनी कप्तान थे। तब से, भारतीय टीम ने यहां 3 टेस्ट मैच खेले हैं, और तीनों ड्रॉ पर समाप्त हुए।

पिच रिपोर्ट 

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होगा दमदार मुकाबला, मैच से पहले जानें दोनों टीमों का स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लिए पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हो सकती है। पिच क्यूरेटर एडम लुईस के मुताबिक, पिच पर हरी घास और शुरुआती दिनों में नमी देखने को मिलेगी, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है।क्यूरेटर ने जानकारी दी कि पिच की ऊपरी सतह को अच्छी स्थिति में बनाए रखने के लिए हल्का पानी डाला जा रहा है, और इसे बेहतर स्थिति में लाने के लिए नियमित रूप से रोल किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि मैच के तीसरे दिन तक पिच पूरी तरह तैयार हो जाएगी, जिससे बाद में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। SCG पर औसत पहली पारी का स्कोर 318 रन है, और यह मैदान ऐतिहासिक रूप से तेज गेंदबाजों और शुरुआती बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। 2024 की शुरुआत में यहां खेले गए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट में भी तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। 114 टेस्ट मैचों में, 47 बार पहली पारी खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

IND vs AUS संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होगा दमदार मुकाबला, मैच से पहले जानें दोनों टीमों का स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया की टीम: सैम कोंस्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा।

Leave a comment