IND vs BAN 1st Test: चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी

चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी, इंडिया हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़

हसन महमूद की गेंदबाजी ने सचमुच चेन्नई टेस्ट में काफी प्रभावित किया। उन्होंने पहले दिन भारतीय टॉप ऑर्डर के प्रमुख बल्लेबाजों को आउट करके बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में लाने में मदद की। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों का विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह का विकेट लेकर उन्होंने अपना पांचवां शिकार किया।

IND vs BAN 1st Test: चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन का शतक टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। पहले दिन बांग्लादेश ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अश्विन ने घरेलू मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला। दूसरे दिन, अश्विन और जडेजा की साझेदारी को तोड़ते हुए तस्किन अहमद ने भारत को 7वां विकेट दिलाया। अश्विन 113 रन बनाकर आउट हुए, जो उनकी मेहनत का परिणाम था। इसके बाद हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को आउट करके भारतीय पारी को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। अंत में भारत 376 रनों पर सिमट गया, जो बांग्लादेश के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता हैं।

चेन्नई में बांग्लादेशी गेंदबाज ने लगाया विकेट का पंजा

IND vs BAN 1st Test: चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी

चेन्नई टेस्ट में पहले दिन भारतीय टॉप आर्डर अकेले दम पर आउट करने वाले हसन महमूद दूसरे दिन बुमराह के रुप में अपना 5वां विकेट लेने में कामयाब रहे। इस तरह 24 साल के इस युवा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने भारतीय सरजमीं पर नया इतिहास रच दिया। हसन महमूद ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी की और भारत के पहले 4 विकेट चटकाए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत को आउट किया। इसके बाद दूसरे दिन बुमराह को आउट कर अपने चौथे टेस्ट मैच में दूसरा 5 विकेट हॉल लेकर सनसनी मचा दी।

हसन ने 22.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले। इसके साथ ही वह भारत की धरती पर टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट चटकाने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया। इससे पहले उन्होंने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की आधी टीम को आउट करने का बड़ा कारनामा किया था।

टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर बांग्लादेशी गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

IND vs BAN 1st Test: चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी

* 5/83 - हसन महमूद, चेन्नई, 2024*

* 4/108 - अबू जायद, इंदौर, 2019

* 3/55 - तस्कीन अहमद, चेन्नई, 2024

* 3/85 - अल-अमीन हुसैन, कोलकाता, 2019

* 3/91 - इबादत हुसैन, कोलकाता, 2019

भारत के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज

IND vs BAN 1st Test: चेन्नई में हसन महमूद ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर पहली बार किया ये कारनामा, पढ़ें पूरी जानकारी

* 6/132 - नईमुर रहमान, ढाका, 2000

* 5/62 - शाकिब अल हसन, चट्टोग्राम, 2010

* 5/63 - मेहदी हसन मिराज, मीरपुर, 2022

* 5/71 - शहादत हुसैन, चट्टोग्राम, 2010

* 5/83 - हसन महमूद, चेन्नई, 2024*

 

 

Leave a comment