भारत में 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 23 राज्यों में सक्रिय वेदर सिस्टम से मानसून होगा और मजबूत

Weather Alert India: देश के 23 राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण मानसून और मजबूत होने

भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जुलाई की शुरुआत के साथ अगले 4 से 5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: भारत में मानसून ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश में एक साथ कई बड़े मौसमीय सिस्टम सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते अगले 4 से 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी वजह से 23 राज्यों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और कृषि गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

एक साथ सक्रिय हुए कई मौसम सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय देश में तीन प्रमुख मौसमीय प्रणालियां सक्रिय हैं. बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) विकसित हो रहा है. पूर्वी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बना हुआ है. 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। इन तीनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के बड़े हिस्सों में व्यापक वर्षा की स्थिति बन रही है।

दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज

भारत में 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 23 राज्यों में सक्रिय वेदर सिस्टम से मानसून होगा और मजबूत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में जुलाई की शुरुआत के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना। 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान में गिरावट आकर लगभग 31°C तक पहुंच सकता है. इससे लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना। 75 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में असर

पूर्वी भारत में भी मौसम प्रणाली का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश, 60–65 किमी/घंटा की हवाएं। रांची, धनबाद, जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना। कोलकाता, नादिया, पुरुलिया में भारी बारिश. तेज हवाओं के साथ मौसम और खराब हो सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण पूर्वी राज्यों में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका

मध्य भारत में भी बारिश का असर तेज रहेगा। भोपाल, विदिशा, खंडवा समेत कई जिलों में भारी बारिश। कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात। जयपुर, कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश, 40–50 किमी/घंटा की हवाएं चलने की संभावना। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ राहत भी मिलेगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

Leave a comment