इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ JE बनने का अवसर, 2800+ रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू

इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ JE बनने का अवसर, 2800+ रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के तहत 2809 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. डिप्लोमा पास उम्मीदवार 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर होगा, और चयनित उम्मीदवार को 44,900 से 1,42,400 रुपये वेतन मिलेगा.

Bihar JE Recruitment 2026: बिहार तकनीकी से https://btsc.bihar.gov.in/ वा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. आवेदन 12 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं और चयन लिखित परीक्षा एवं वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवार को 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रति माह वेतन और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे. यह अवसर बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले इंजीनियरों के लिए महत्वपूर्ण है.

पात्रता और योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में 3 साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है. सिविल JE के लिए सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल JE के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल JE के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है. आयोग के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा.

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. वहीं OBC, EBC और महिला उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया और वेतन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं और फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

डिप्लोमा पास इंजीनियरों के लिए बिहार में जूनियर इंजीनियर बनने का यह एक सुनहरा अवसर है. 2800 से अधिक पद खाली होने और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इसे और आकर्षक बनाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर अपने करियर में सरकारी नौकरी की मजबूत शुरुआत करें.

Leave a comment