IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

आईपीएल हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, खेल खबर, क्रिकेट की न्यूज़, मैच की न्यूज़, इंडिया न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. केकेआर की टीम नौ मैच जीत कर 18 अंक के साथ शीर्ष पर विराजमान हैं।

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स: कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी हैं। वेंकटेश अय्यर (42) और नीतीश राणा (33) की बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसल के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत केकेआर ने शनिवार को खेले गए बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से करारी शिकस्त दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई। वरुण चक्रवर्ती को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

वेंकटेश अय्यर ने खेली शानदार पारी

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बारिश से बाधित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी टीम की शुरुआत बहुत खराब रही. टीम ने अपने पहले दो विकेट 10 रन पर गंवा दिए. केकेआर के विकेट कीपर सॉल्ट (6) और सुनील नरेन (0) पर आउट हो गए. उसके बाद वेंकटेश अय्यर ने पारी को संभाला और तेजी से रन भी बनाए। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने कप्तान श्रेयस अय्यर (7) के साथ मिलकर 30 रन की और नीतीश राणा (33) के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी निभाई।

कोलकाता के बल्लेबाजों ने दिया थोड़ा-थोड़ा योगदान

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नीतीश राणा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाए। इनके अलावा रिंकू सिंह 12 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के की मदद से टीम के लिए 20 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह ने रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया। रमनदीप सिंह 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद पवैलियन लौट गए।

आंद्रे रसेल ने किया आलराउंडर प्रदर्शन

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन का दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रसेल ने मसल पावर दिखाते हुए 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की शानदार पारी खेली। पीयूष चावला ने आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। आंद्रे रसेल ने सूर्यकुमार यादव (11) और टीम डेविड (0) का विकेट हासिल किया। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला को दो-दो तथा अंशुल कंबोज और नुवान तुषारा को एक-एक सफलता प्राप्त की।

ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत आक्रामक तरीके से हुई। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर नुकसान के 59 रन बनाए। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 22 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। उसके बाद सातवें ओवर ईशान किशन को सुनील नारायण ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया।

मुंबई का मीडिल आर्डर लड़खड़ाया

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए केकेआर ने किया क्वालीफाई

मुंबई की टीम शानदार शुरुआत के बावजूद मैच हार गई। टीम का मीडिल आर्डर एक बल्लेबाज को छोड़कर बुरी तरह फ्लॉप रहा। तिलक वर्मा ने अपनी धुआंधार फॉर्म को जारी रखते हुए 17 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद टीम पतों की तरह झड़ गई। हार्दिक पांड्या (2), टिम डेविड (0), नमन धीर (17) और नेहाल वढेरा (3) रन बनाकर पवैलियन लौट गए। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो तथा सुनील नरेन को एक सफलता हासिल हुई।

 

 

Leave a comment