Smart Meter Electricity Recharge: 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, स्मार्ट मीटर में समस्या हो तो तुरंत करें ये काम, पढ़े पूरी खबर

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार के 16 लाख उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन पर खतरा मंडरा रहा है। उनके घर में कभी भी अंधेरा हो सकती है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या का तुरंत निवारण कर ले। वरना बिजली गुल हो जाएगी।

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पांच लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के साथ राज्य के 16 लाख उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी के कारण एनर्जी चार्ज नहीं कट पा रहा है। इसलिए उपभोक्ता को अतिरिक्त राशि जमा करने के लिए अवगत कराया गया है। अन्यथा बिजली गुल हो जाएगी। ज्यादा संख्या में एक साथ डिस्कनेक्शन होने के कारण बिजली कटने के बाद रिचार्ज करने में अधिक समय लग सकता हैं।

जानकारी के मुताबिक एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने राज्य में 16 लाख स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगवाए है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के विद्युत टैरिफ को अपने सिस्टम में लोड करने के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि दो मई के बाद राज्य के 16 लाख उपभोक्ताओं का एनर्जी चार्ज नहीं कट पाया है। इस समस्या को सुधारने में अभी भी तीन-चार दिन का समय लग सकता हैं।

माइनस बैलेंस होने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा दो दिनों का समय

Smart Meter Electricity Recharge: 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, स्मार्ट मीटर में समस्या हो तो तुरंत करें ये काम, पढ़े पूरी खबर

अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस माइनस में जाने के बाद उपभोक्ताओं को दो दिन का समय दिया जाएगा। तकनीकी परेशानी के कारण मीटर से फिक्स चार्ज की राशि और एनर्जी चार्ज जैसे-तैसे कट रहा है। उपभोक्ता इतनी कम राशि कटने से बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। दो मई से सिस्टम सुचारु रूप से कार्य करने पर उपभोक्ताओं के मीटर से एनर्जी चार्ज एक साथ काटा जाएगा।

बताया कि इस समय अधिक गर्मी पड़ने के बाद सभी उपभ्ळाोक्ता अधिक मात्रा में बिजली का उपभोग कर अधिक खर्च कर रहे हैं। भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर जिले के उपभोक्ताओं को छोड़कर राज्य के 100 से अधिक शहरों में ईईसीएल का स्मार्ट प्री-पेड मीट लगा हुआ है। ईईसीएल को राज्य में 23.50 लाख घरो में मीटर लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। अभी तक केवल 16 लाख उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया गया हैं।

बिजली कंपनी एसएमएस के जरिए दे रही सूचना

Smart Meter Electricity Recharge: 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, स्मार्ट मीटर में समस्या हो तो तुरंत करें ये काम, पढ़े पूरी खबर

बिजली कंपनी ने एसएमएस करके सभी उपभोक्ताओं को सुचना दी की तकनीकी कारणों से नेगेटिव बैलेंस पर भी आपका लाईन चल रही है। लेकिन आपको इस बात से ज्यादा खुश नहीं होना है और कृपया पूर्व के औसत खपत के अनुसार अपना मीटर में अतिरिक्त रिचार्ज रखें क्योकि सिस्टम ठीक होने के बाद बकाया चार्ज एक साथ काट लिया जाएगा। लाईन कटने से बचने के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें।

Leave a comment