IPL 2025: Google ने जारी किया खास 'Doodle', क्लिक करते ही दिखेगा 'क्रिकेट का जादू'

IPL 2025 के आगाज पर Google ने पेश किया खास Doodle! क्लिक करते ही मिलेगा रोमांचक क्रिकेट एनिमेशन और खास फीचर्स। शानदार सरप्राइज़, Google Doodle

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट IPL 2025 आज, 21 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। इस भव्य टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने भी अपना डूडल जारी किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शानदार आगाज आज, 21 मार्च से हो रहा है, और इस क्रिकेट महाकुंभ को सेलिब्रेट करने के लिए Google ने एक खास Doodle पेश किया है। इस बार के डूडल में एक बैट्समैन को जोरदार शॉट खेलते हुए दिखाया गया है, और जैसे ही वह बल्ला घुमाता है, अंपायर चार रन का इशारा करता नजर आता है। यह Doodle क्रिकेट के सबसे बड़े लीग टूर्नामेंट के रोमांच को शानदार तरीके से दर्शा रहा हैं।

T20 का रोमांच और Doodle की खासियत

Google के इस खास Doodle पर क्लिक करते ही IPL 2025 से जुड़ी तमाम जानकारी सामने आ जाएगी। यूजर्स को IPL शेड्यूल, टीमों की लिस्ट, मैचों के समय और लाइव अपडेट्स के लिंक दिखेंगे। साथ ही, IPL की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल्स और लाइव स्कोर जैसी अहम जानकारियां भी एक क्लिक में मिल जाएंगी।

IPL 2025: Google ने जारी किया खास 'Doodle', क्लिक करते ही दिखेगा 'क्रिकेट का जादू'

IPL हमेशा से चौकों-छक्कों का खेल रहा है, और Google ने इस उत्साह को अपने Doodle में बेहतरीन तरीके से पेश किया है। इस Doodle में दिखाया गया बैट्समैन शॉट खेलते ही क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम के रोमांच का एहसास दिला रहा हैं।

IPL 2025 का पहला मुकाबला आज

आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में IPL 2025 का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और पूरे 90 दिनों तक फैंस को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

Leave a comment