IRCTC Service Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट अचानक हुई बंद, करीब एक घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, जानें क्या हैं कारण

आईआरसीटीसी की वेबसाइट अचानक बंद हो गई, जिससे यात्रियों को करीब एक घंटे तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानें इसके बंद होने के कारण क्या थे, आईआरसीटीसी वेबसाइट

IRCTC के उपयोगकर्ताओं को हाल ही में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट या ऐप पर एरर और सर्विस अवेलेबिलिटी की समस्याएं आ रही हैं। 

Railway: आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग में फिलहाल समस्या आ रही है, और कई उपयोगकर्ता सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिसके कारण लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को एक घंटे तक जारी रहने की संभावना है। IRCTC ने पुष्टि की है कि यह अस्थायी परेशानी है और जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा।

मेंटिनेस के कारण हुई साइट बंद 

IRCTC Service Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट अचानक हुई बंद, करीब एक घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, जानें क्या हैं कारण

IRCTC की वेबसाइट पर नियमित मेंटेनेंस किया जाता है, जिसमें बग्स को ठीक करने और नए फीचर्स को जोड़ने का काम किया जाता है। इस दौरान साइट पर टिकट बुकिंग या रेलवे से जुड़ी किसी भी सेवाओं का उपयोग नहीं किया जा सकता। साइट का मेंटेनेंस एक निश्चित समय के लिए होता है और इस दौरान उपयोगकर्ताओं को असुविधा हो सकती हैं।  आईआरसीटीसी आमतौर पर रात में अपनी वेबसाइट का मेंटेनेंस करती है, लेकिन इस बार सुबह मेंटेनेंस हुआ, जो यात्रियों के लिए अजीब था।

सोशल मीडिया पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट मेंटेनेंस के कारण डाउन होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। यूजर्स खासकर तत्काल टिकट की बुकिंग में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आईआरसीटीसी ने कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए कहा है। आमतौर पर रात में मेंटेनेंस होता है, लेकिन इस बार सुबह 10 बजे के दौरान सर्वर डाउन हो गया, जिससे यात्रियों में असंतोष बढ़ गया हैं।

Leave a comment