Jaishankar: पाकिस्तान में एस जयशंकर का स्वैग, काला चश्मा लगाकर की धमाकेदार एंट्री, पीएम शहबाज के साथ-साथ बच्चों से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (16 अक्टूबर) शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में भाग लेंगे। मंगलवार को वे इस्लामाबाद पहुँचे। एस जयशंकर के स्वागत के लिए पाकिस्तान

एस जयशंकर लगभग 24 घंटे पाकिस्तान में रहेंगे। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बैठक के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। एससीओ बैठक के संदर्भ में भारत की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की 23वीं बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

 S Jaishankar In Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (16 अक्टूबर) शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में भाग लेंगे। मंगलवार को वे इस्लामाबाद पहुँचे। एस जयशंकर के स्वागत के लिए पाकिस्तान ने एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया था। इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर उनका स्वागत करने के लिए पाकिस्तान के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

जयशंकर की स्वैग से पाक एंट्री

Jaishankar: पाकिस्तान में एस जयशंकर का स्वैग, काला चश्मा लगाकर की धमाकेदार एंट्री, पीएम शहबाज के साथ-साथ बच्चों से की मुलाकात

फ्लाइट से उतरने के बाद पाकिस्तान के अधिकारियों ने जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पाकिस्तानी बच्चों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। फिर, विदेश मंत्री जयशंकर ने चलते-चलते अपने कोर्ट से एक काला चश्मा निकालकर पहना। उनका यह स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

SCO बैठक के संदर्भ में भारत का बयान

Jaishankar: पाकिस्तान में एस जयशंकर का स्वैग, काला चश्मा लगाकर की धमाकेदार एंट्री, पीएम शहबाज के साथ-साथ बच्चों से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर लगभग 24 घंटे पाकिस्तान में रहने वाले हैं। इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बैठक के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) बैठक को लेकर भारत ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की 23वीं बैठक 16 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक हर साल आयोजित होती है, जिसमें व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम शहबाज से की मुलाकात

Jaishankar: पाकिस्तान में एस जयशंकर का स्वैग, काला चश्मा लगाकर की धमाकेदार एंट्री, पीएम शहबाज के साथ-साथ बच्चों से की मुलाकात

मंगलवार शाम को, एस. जयशंकर ने इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रात्रिभोज स्थल पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शरीफ ने जयशंकर का स्वागत किया और उनके साथ हाथ मिलाया। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत करते हुए भी उन्हें देखा गया।

9 साल पहले भारतीय विदेश मंत्री का पाक दौरा

Jaishankar: पाकिस्तान में एस जयशंकर का स्वैग, काला चश्मा लगाकर की धमाकेदार एंट्री, पीएम शहबाज के साथ-साथ बच्चों से की मुलाकात

पाकिस्तान ने एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था। वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में एससीओ की बैठक आयोजित की गई थी। उस समय पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आए थे।

इसके बाद, भारत ने एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया था। गौर करने वाली बात यह है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। 9 साल पहले, दिसंबर 2015 में, विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज इस्लामाबाद गई थीं।

Leave a comment