JEE Advanced 2026 के लिए विदेशी छात्रों और ओसीआई/पीआईओ महिलाओं का रजिस्ट्रेशन आज, 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विदेशी छात्रों के लिए सीटें प्रत्येक कोर्स में 10 प्रतिशत तक सीमित हैं और ये आरक्षित श्रेणियों से अलग हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 मई तक खुली रहेगी।
JEE Advanced 2026 Registration: आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) ने विदेशी छात्रों और ओसीआई/पीआईओ महिलाओं के लिए JEE Advanced 2026 का रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया है। उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विदेशी उम्मीदवारों को JEE Main पास करने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें हर कोर्स में 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। आवेदन प्रक्रिया 2 मई तक जारी रहेगी।
विदेशी छात्रों के लिए विशेष नियम
विदेशी उम्मीदवारों को JEE मेन की परीक्षा पास करने की आवश्यकता नहीं है। वे अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर सीधे JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स, जिन्होंने 4 मार्च 2021 से पहले अपना कार्ड प्राप्त किया है, उन्हें आवेदन करते समय विदेशी नागरिक या भारतीय नागरिक के समकक्ष विकल्प चुनने की सुविधा है।
विदेशी छात्रों के लिए कुल सीटें प्रत्येक कोर्स में 10 प्रतिशत तक सीमित हैं और ये सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) कैटेगरी/सब-कैटेगरी के अंतर्गत आरक्षित सीटों से बाहर हैं।
![]()
महत्वपूर्ण तिथियां
विदेशी उम्मीदवार JEE Advanced की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। भारतीय उम्मीदवार जिनका JEE Main 2026 में सफलतापूर्वक परिणाम आया है, वे 23 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद शुल्क का भुगतान 4 मई तक करना अनिवार्य है।
अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, विदेशी छात्रों और ओसीआई/पीआईओ महिलाओं के लिए आवेदन विंडो 6 अप्रैल से 2 मई तक रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के तुरंत बाद ही रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘JEE Advanced 2026 Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।









