असम के बरपेटा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- 'कांग्रेस के पास विजन नहीं, हार की सेंचुरी लगेगी'

Narendra Modi ने असम के Barpeta में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास स्पष्ट विजन नहीं है और पार्टी लगातार हारती रहेगी। जानें सभा के प्रमुख बयान

Narendra Modi ने असम के लोगों से कहा कि उनका वोट इस बार विकसित असम के निर्माण की नींव को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि Bharatiya Janata Party असम को उस बुलंदी की ओर ले जा रही है, जिसके असम के लोग हकदार हैं।

PM Modi: असम के बरपेटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के पास लंबे समय का विजन नहीं है, इसलिए हर चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी।

कांग्रेस की नीतियों पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। पहला, असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लग जाएगी और दूसरा, कांग्रेस के दिल्ली में बैठे नेताओं की हार की सेंचुरी असम के लोग तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती, जबकि भाजपा सरकार साफ नियत के साथ जनता को बताती है कि उन्होंने उनके लिए क्या किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस में हमेशा लंबे समय का विजन नहीं रहा। उनका ध्यान शॉर्ट-टर्म फायदे और करप्शन पर था। जबकि भाजपा विकसित असम और विकसित भारत के विजन के साथ काम कर रही है। पिछला दशक असम को डर और अस्थिरता से बाहर निकालने के लिए समर्पित था, और अगला दशक इसे आत्मनिर्भर और ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने का होगा।

असम के बरपेटा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- 'कांग्रेस के पास विजन नहीं, हार की सेंचुरी लगेगी'

किसानों के हित में भाजपा की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने धान किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब धान किसानों को एमएसपी के तहत सिर्फ 4 लाख करोड़ रुपए मिले। वहीं, 2014 के बाद के 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने किसानों को 16 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए। पीएम मोदी ने एमएसपी का तुलनात्मक आंकड़ा भी साझा किया। 

उन्होंने कहा कि 2013 में धान का एमएसपी मात्र 1,300 रुपए/क्विंटल था, जबकि आज यह लगभग 2,370 रुपए/क्विंटल है। साथ ही उन्होंने बताया कि असम की भाजपा सरकार भी एमएसपी में बढ़ोतरी करती रहती है।

भाजपा के विकास विजन पर जोर

प्रधानमंत्री ने असम की जनता को विश्वास दिलाया कि उनका वोट इस बार विकसित असम के निर्माण की नींव को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा असम को उस बुलंदी की तरफ ले जा रही है, जिसके असम के लोग हकदार हैं। पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े लोगों को भाजपा स्थापना दिवस पर बधाई दी और पार्टी के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ मां भारती की सेवा में समर्पित हैं और उनका संकल्प आत्मनिर्भर भारत बनाने का है।

Leave a comment