Kho Kho World Cup 2025: भारतीय पुरुष और महिला खो खो टीम की शानदार जीत, नॉकआउट में पहुंचने की ओर बढ़े कदम

भारत की पुरुष और महिला खो खो टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए नॉकआउट में स्थान बनाया। पुरुष टीम ने ब्राजील को 64-34 से, महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया।

पुरुष टीम ने ब्राजील को 64-34 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई, जबकि महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 175-18 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Kho Kho World Cup 2025: भारतीय पुरुष और महिला खो खो टीम की शानदार जीत, नॉकआउट में पहुंचने की ओर बढ़े कदम

Kho Kho World Cup 2025: भारतीय पुरुष खो खो टीम ने अपने उत्कृष्ट कौशल और रणनीति से ब्राजील को 64-34 से हराकर खो खो विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हजारों दर्शकों के उत्साहपूर्ण समर्थन के बीच टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

Kho Kho World Cup 2025: भारतीय पुरुष और महिला खो खो टीम की शानदार जीत, नॉकआउट में पहुंचने की ओर बढ़े कदम

ब्राजील ने शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाया और 16 अंक हासिल किए, लेकिन भारतीय टीम ने जल्दी ही वापसी की। भारत ने दूसरे टर्न में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोकेसन सिंह, पबनी सबर और आदित्य गणपुले के अच्छे खेल के साथ 36 अंक जुटाए। इसके बाद ब्राजील ने संघर्ष किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के अनुभव के सामने वह कोई चमत्कारी परिणाम हासिल नहीं कर सके।

महिला टीम की धमाकेदार जीत

भारतीय महिला खो खो टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 175-18 से शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम की ड्रीम रन और रक्षात्मक रणनीति का दक्षिण कोरिया के पास कोई जवाब नहीं था।

चैत्रा बी, मीरू और कप्तान प्रियंका इंगले ने लगातार ड्रीम रन के साथ भारत के लिए माहौल तैयार किया, जिससे टीम के शुरुआती दोनों बैच ने एक-एक अंक अर्जित किए। यह रणनीतिक शुरुआत भारत को कोरिया के 10 टच-प्वाइंट्स के असर को कम करने में मददगार साबित हुई।

Kho Kho World Cup 2025: भारतीय पुरुष और महिला खो खो टीम की शानदार जीत, नॉकआउट में पहुंचने की ओर बढ़े कदम

नसरीन शेख, प्रियंका और रेशमा राठौड़ की तिकड़ी ने फिर आक्रामक खेल से कोरिया को 90 सेकेंड में ऑलआउट कर दिया। इसके 18 सेकेंड बाद टीम ने कोरिया को दूसरी बार ऑलआउट किया और मैच में 22 अंक की बढ़त बना ली।

रेशमा और मीनू की बेहतरीन भूमिका

रेशमा राठौड़ ने छह टच-प्वाइंट्स जुटाए, जबकि मीनू ने डाइव्स से 12 अंक बनाए। शुरुआती दो टर्न के बाद भारतीय टीम ने 94-10 की बढ़त के साथ मैच को दक्षिण कोरिया की पकड़ से लगभग दूर कर दिया। टीम ने तीसरे और चौथे टर्न में भी अपनी गति बनाए रखी, और दक्षिण कोरिया को केवल आठ अंक प्राप्त करने दिया। चौथे टर्न में भारत ने लगातार अंक जुटाते हुए कोरिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

Leave a comment