Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर भी उठाए सवाल

महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर उठाए सवाल, कोलकाता हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या का मामला केवल बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हलचल मचा रहा है। इस मामले को लेकर ममता सरकार पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने ममता सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर भी उठाए सवाल

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के मामले ने केवल बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। इस घटना को लेकर ममता सरकार के खिलाफ कई सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष के साथ-साथ अब उनके अपने नेता भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं। बता दें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने ममता सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

सुखेंदु शेखर राय ने खुद की (TMC) पार्टी पर उठाए सवाल

Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर भी उठाए सवाल

टीएमसी (TMC- Trinamool Congress) के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने ममता सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दो दिन पहले आरजी कर अस्पताल (RG Kar Medical College) के प्रिंसिपल संदीप घोष को हटाने में हुई देरी पर भी चिंता जताई थी। अब उन्होंने पुलिस कमिश्नर और पूर्व प्रिंसिपल पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने सवाल रखते हुए सुखेंदु ने कहा कि कोलकाता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को आगे आना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को पहले हिरासत में लेना चाहिए और उसके बाद उनसे पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिरकार सुसाइड की कहानी किसने और क्यों बनाई।

सुखेंदु ने ममता सरकार पर बोला हमला

Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर भी उठाए सवाल

टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय लगातार ममता सरकार के खिलाफ मुखर दृष्टिकोण अपनाए हुए हैं। उन्होंने 14 अगस्त को डॉक्टरों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल के लाखों परिवारों की तरह मेरी भी एक बेटी है और मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस घटना ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है कि कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित (सेफ) जगह हैं।

ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ 9 अगस्त को हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना

Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या मामले पर TMC में बगावत, सीएम ममता के सांसद ने ही मांगा जवाब; सुसाइड की कहानी पर भी उठाए सवाल

यह मामला 9 अगस्त का है, जब एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में पाया गया था। इस मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में अगले दिन एक हेल्पर को गिरफ्तार किया गया। आशंका है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जूनियर डॉक्टर 'कोलकाता डॉक्टर के लिए न्याय' की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि दोषियों को शीघ्र सजा दी जाए और पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

Leave a comment