Kolkata Doctor Rape-Murder: बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आरजी कर अस्पताल का किया दौरा, आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात, जानिए...

बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आरजी कर अस्पताल का किया दौरा, आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात, जानिए. इंडिया हिंदी न्यूज़, हिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने गुरुवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद आर.जी. कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह इस संघर्ष के समय में उनके साथ हैं और उन्हें समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

Kolkata Doctor Rape-Murder: बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आरजी कर अस्पताल का किया दौरा, आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात, जानिए...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार (15 अगस्त) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आपातकालीन विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की। राज्यपाल ने अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए यहां का दौरा किया। छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहां कि "आपको पूरा न्याय मिलेगा, मैं यहाँ आपकी बात सुनने के लिए आया हूँ। मैं आपके साथ हूँ, हम लड़ेंगे और  जीतेंगे।"

'मैं आपकी सेवा में समर्पित हूं' - राज्यपाल

Kolkata Doctor Rape-Murder: बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आरजी कर अस्पताल का किया दौरा, आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात, जानिए...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहां कि "हम अपनी बहनों के साथ राज्य में ऐसी घिनौनी हरकतें अब और नहीं होने देंगे। हम सभी आपके साथ हैं और हर जगह इसका मुकाबला करेंगे।" मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए राज्यपाल बोस ने कहां, "हम मिलकर कार्य करेंगे। मैं हर समय आपकी सेवा में समर्पित हूं। हमें इस बंगाल समाज को एक ऐसा समाज बनाना चाहिए जहां महिलाएं खुशी से रह सकें।"

पुलिस से राय लेने के बाद आपसे चर्चा करूंगा - राज्यपाल

Kolkata Doctor Rape-Murder: बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आरजी कर अस्पताल का किया दौरा, आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात, जानिए...

बता दें जब छात्रों ने उनसे मेडिकल कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर रही भीड़ की गतिविधियों के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। इसके बाद  राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहां कि "मुझे पुलिस के पास जाकर स्थिति का निरीक्षण करने दीजिए। मैं इस मुद्दे पर आपसे वापस आकर चर्चा करूंगा और  आपकी राय भी लूंगा। इसके बाद हम सब मिलकर कोई अहम कदम उठाएंगे।"

 

Leave a comment