Kolkata Murder Case: 'कोलकाता महिला डॉक्टर रेप' मामले को लेकर मायावती का बयान, कहा - 'ममता सरकार अपने बचाव में'

Kolkata Murder Case: 'कोलकाता महिला डॉक्टर रेप' मामले को लेकर मायावती का बयान, कहा - 'ममता सरकार अपने बचाव में' कोलकाता रेप मर्डर केस में मायावत का बयान अपडेट

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले ने पूरे देश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। इस मामले में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को मायावती ने समर्थन दिया है। मायावती ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, "दुराचार और हत्या की यह जघन्य घटना पूरे देश को चिंतित और आक्रोशित कर रही है।"

Kolkata Murder Case: 'कोलकाता महिला डॉक्टर रेप' मामले को लेकर मायावती का बयान, कहा - 'ममता सरकार अपने बचाव में'

Lucknow: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुराचार और हत्या की घटना को लेकर चल रही राजनीति पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। पूर्व सीएम ने शनिवार (17 अगस्त) को एक्स पर लिखा कि महिला डॉक्टर के साथ हुई इस जघन्य दुराचार और हत्या की घटना ने पूरे देश को चिंतित और आक्रोशित कर दिया है।

TMC सरकार अपने बचाव के लिए इस मामले को धार्मिक और राजनीतिक रंग देने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ, विपक्ष भी इस मामले में पीछे नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दोषियों को कठोर सजा और पीड़ित परिवार को न्याय कैसे प्राप्त होगा।

Kolkata Murder Case: 'कोलकाता महिला डॉक्टर रेप' मामले को लेकर मायावती का बयान, कहा - 'ममता सरकार अपने बचाव में'

मायावती का बड़ा बयान

मायावती ने कहा है कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप से परे रहते हुए असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। पीड़ित परिवार ने मुआवजे को अस्वीकार करते हुए सिर्फ न्याय की मांग की है। उनकी पीड़ा और घटना के संदर्भ में इंसाफ की आवश्यकता पर सभी को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

Kolkata Murder Case: 'कोलकाता महिला डॉक्टर रेप' मामले को लेकर मायावती का बयान, कहा - 'ममता सरकार अपने बचाव में'

मरीजों पर ध्यान देने की जरूरत

इस घटना को लेकर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों का आंदोलन पूरी तरह से उचित है, और इसकी बसपा भी समर्थन करती है।आपको बता दे कि इस दौरान गरीब मरीजों के उपचार पर भी ध्यान देना आवश्यक है, जिससे कि उनकी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। इसके साथ ही, सरकार को अस्पतालों और डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 

 

Leave a comment