Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?

Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?एलन मस्क हिंदी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' ने ब्राजील में अपने कार्यों को तात्कालिक प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। हालांकि, X का ऑफिस बंद हो जाएगा, लेकिन यूजर्स के लिए X की सेवाएं जारी रहेंगी।

 X' Elon Musk: ब्राजील में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) का संचालन बंद हो गया है। X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने स्वयं इसकी घोषणा की है। एलन मस्क ने ब्राजील में X (जिसका पुराना नाम ट्विटर था) को बंद करने के कारणों का भी उल्लेख किया है।

Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?

बताया गया कि ब्राजील की जनता X का यूज़ कर सकेगी। दरअसल, ब्राजील के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने X को ‘सेंसरशिप आदेश’जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने बयान में कहा है, "हमें बहुत दुख है कि हमें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से एलेक्जेंडर डी मोरेस की है।"

गिरफ्तारी की मिली धमकी: एक्स

मिली जानकारी के अनुसार, ब्राजील के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने X को 'सेंसरशिप आदेश' जारी किए हैं। एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट X का कहना है कि यह निर्णय एलेक्जेंडर डी मोरेस ( Alexandre de Moraes) द्वारा कथित रूप से ब्राजील में कंपनी के कानूनी प्रतिनिधि को सेंसरशिप आदेशों का पालन न करने पर गिरफ्तारी की धमकी देने के बाद लिया गया है।

Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?

'सेंसरशिप आदेश' जारी किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने शनिवार को घोषणा की कि वह ब्राज़ील में अपने संचालन को "तुरंत प्रभाव से" बंद कर देगा। यह निर्णय ब्राज़ील के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस द्वारा "सेंसरशिप आदेश" जारी किए जाने के कारण लिया गया है।

Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?

ऐसे में अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी X का आरोप है कि मोरेस ने ब्राजील में कंपनी के एक कानूनी प्रतिनिधि को गुप्त रूप से धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि यदि वह अपने प्लेटफॉर्म से कुछ सामग्री हटाने के कानूनी आदेशों का पालन नहीं करता है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

सोशल मीडिया ने दिया बयान

गिरफ्तारी को लेकर X का कहना है कि "सुप्रीम कोर्ट में हमारी कई अपीलों की सुनवाई नहीं की गई है, और इसके अलावा ब्राजील की जनता को इन आदेशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ब्राजील के कर्मचारियों के पास इस बात का कोई नियंत्रण या जिम्मेदारी नहीं है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर सामग्री को ब्लॉक किया जाए या नहीं, फिर भी मोरेस ने कानून या उचित प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय ब्राजील में हमारे कर्मचारियों को धमकाने का विकल्प चुना है।"

Elon Musk: 'सेंसरशिप आर्डर' को लेकर एलन मस्क ने किया एलान, 'ब्राजील में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' की सेवाएं बंद', जानें आखिर क्या है वजह?

इस वजह से सोशल मीडिया ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए, हमने तुरंत प्रभाव से ब्राजील में अपने संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है।

ब्राजील के लोग यूज़ कर सकेंगे एक्स

बयान में बताया गया कि, ब्राजील के लोगों के लिए X की सेवा उपलब्ध रहेगी। हमें इस निर्णय को लेने के लिए मजबूर होने का गहरा दुख है। इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार एलेक्जेंडर डी मोरेस है। उनके कार्य लोकतांत्रिक सरकार के सिद्धांतों के खिलाफ हैं। ब्राजील के लोगों के पास एक विकल्प है: लोकतंत्र या एलेक्जेंडर डी मोरेस।

 

 

 

Leave a comment