Lawrence Bishnoi Brother Arrested: अमेरिका पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई को किया गिरफ्तार, अनमोल कई मामलों में था वांछित

बाबा सिद्दीकी हत्या और सलमान खान धमकी मामले में वांछित लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया। भारत ने प्रत्यर्पण की मांग की, बिश्नोई

महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान को धमकी मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही अपराध और धमकी से जुड़े मामलों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही हैं।

वाशिंगटन: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। ‘अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन’ (ICE) विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अनमोल को आयोवा की एक काउंटी जेल में रखा गया हैं।

अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने किया गिरफ्तार 

Lawrence Bishnoi Brother Arrested: अमेरिका पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई को किया गिरफ्तार, अनमोल कई मामलों में था वांछित

जानकारी के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई कनाडा में रह रहा था और अमेरिका आता-जाता रहता था। उसे अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। अनमोल पर मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी की हत्या और इस साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित भूमिका का आरोप हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद है, पर जेल से ही अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोह चलाने का आरोप है। भारत सरकार ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग की है, जिससे इन गंभीर मामलों की जांच में प्रगति हो सके।

एनआइए ने रखा था अनमोल पर 10 लाख का ईनाम 

Lawrence Bishnoi Brother Arrested: अमेरिका पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई को किया गिरफ्तार, अनमोल कई मामलों में था वांछित

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अनमोल, जो मुंबई के बांद्रा इलाके में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है, को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अनमोल के संभावित निर्वासन (प्रत्यर्पण) पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने 18 नवंबर को एक प्रेस वार्ता में कहा कि ‘‘यह मामला गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई के अधिकार क्षेत्र में आता है, और इस पर वही एजेंसियां टिप्पणी कर सकती हैं।’’

अनमोल फिलहाल आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है। भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, जिससे भारत में उसके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की जांच और कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a comment