Lok Sabha Election 2024: लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - चुनाव के बाद पूरी तरह बिखर जाएगी मान सरकार

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहां लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इनकी सरकार पूरी तरह बिखर जाएगी।

लुधियाना: लोकसभा चुनाव के आखरी व सातवें चरण को लेकर चुनावी प्रचार ने गति पकड़ ली है। रविवार (२६ मई) को भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह लुधियाना की दाना मंडी में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान गृह मंत्री जी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहां कि भाजपा की सरकार आने के बाद पंजाब को नशे में नहींं डूबने देंगे।

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - चुनाव के बाद पूरी तरह बिखर जाएगी मान सरकार

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार गृहमंत्री ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक धर्म और समाज को जोड़कर रखती है। मोदी जी ने पंजाब में पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाया और फिर श्रीराम मंदिर का निर्माण करवा कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। मोदी जी हिंदू-सिख दोनों जाति को सामान समझते हैं। उन्होंने कहां कि आजादी के बाद यदि भारत में भाजपा की सरकार होती तो करतारपुर गुरुद्वारा साहिब देश से अलग होकर पाकिस्तान में न होता।

अमित शाह ने कहां कि देश को सुरक्षा और पेट भरने के लिए खाना पंजाब ही दे सकता है। उन्होंने कहां कि गुरू नानक दो बातें कहां करते थे। एक पंजाब राज्य न हो तो देश सुरक्षित नहीं रह सकता, दूसरा पंजाब न हो तो देश के लोग भूख से मर जाएंगे। हमला चाहे बाबर ने किया हो या औरंगजेब या पाकिस्तान ने हमेशा पंजाब के जवानों ने देश की सुरक्षा देते हुए उनका डटकर सामना किया था।

पंजाब को नशे से दूर करेंगे - शाह

Lok Sabha Election 2024: लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - चुनाव के बाद पूरी तरह बिखर जाएगी मान सरकार

अमित शाह ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहां कि लोकसभा चुनाव के बाद मान सरकार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी। पिछले दो सालों में मान सरकार ने 50 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेकर पंजाबियों को ज्यादा कर्जदार बना दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान सरकार बिखर जाएगी। पंजाब में बढ़ते नशों को लेकर गृहमंत्री श्री अमित शाह ने लोगों से वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पंजाब को नशे से दूर कर देंगे। नशों को रोकने के लिए केंद्र सरकार 17 एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) सेंटर की स्थापन करेगी। जिसके लिए केंद्र सरकार ने रोड मैप भी बना लिया हैं।

 

Leave a comment