Lok Sabha Election in Gorakhpur: सीएम योगी गोरखपुर में शंखनाद से करेंगे रोड शो की शुरुआत, जनता से करेंगे वोट देने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव के आखरी चरण के चुनाव प्रचार में उनहाल तिराहे से शुरू होकर विजय चौक पर सम्पन्न होने वाले रोड शो की शुरुआत 51 संत लोगों के द्वारा शंखनाद करके की जाएगी।

गोरखपुर: लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन के समर्थन में पार्टी की ओर से बुधवार (29 मई) की शाम भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। टाउनहाल तिराहे से शुरू होने वाले रोड शो की शुरुआत शंखनाद से होगी तथा इसका समापन विजय चौक योगी जी के संबोधन के बाद होगा। इस रोड शो में शुरुआत में 51 लोगों के शंखनाद किया जाएगा। विभिन्न संगठनों के लोग रोड शो के दौरान 41 स्थानों पर योगी जी को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन करेंगे। रोड शो को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय और बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया था।

रोड शो की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

Lok Sabha Election in Gorakhpur: सीएम योगी गोरखपुर में शंखनाद से करेंगे रोड शो की शुरुआत, जनता से करेंगे वोट देने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि मंगलवार को आयोजित बैठक में सबसे पहले महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने रोड शो के मार्ग पर भारतीय जनता पति के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा स्वागत की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर के शो की शुरुआत टाउनहाल तिराहे से की जाएगी। बताया कि रोड शो घोष कंपनी, माया बाजार, रेती चौक, नखास चौक, बक्शीपुर, आर्यनगर होते हुए विजय चौक पर पहुंचेगा, वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रत्याशी व प्रमुख भाजपा नेताओं के लिए आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित करेंगे।

रोड शो को बनाएंगे भव्य और ऐतिहासिक  - अध्यक्ष सहजानंद

Lok Sabha Election in Gorakhpur: सीएम योगी गोरखपुर में शंखनाद से करेंगे रोड शो की शुरुआत, जनता से करेंगे वोट देने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद कुमार राय ने मिडिया को बताया कि इस बार रोड शो में सबसे बेहतर प्रदर्शन करके एक नया रिकार्ड कायम करना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता भी अपनी-अपनी  ताकत झोकेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन हितानंद कुमार ने मुख्यमंत्री के रोड शो और भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए बैठक में शामिल लोगों को जरूरी टिप्स दिए। बैठक में लोकसभा संयोजक निरंकार कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जनार्दन कुमार गुप्ता, महापौर डा. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र कुमार सिंहा, महामंत्री ओमप्रकाश कुमार शर्मा, अच्युतानंद शाही कुमार, देवेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, प्रवासी अरुण कुमार गुप्ता के साथ आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a comment