Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का किया घेराव, प्रधानमंत्री का किया गुणगान

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आइएनडीआइ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी का घेराव किया। उन्होंने भाषण में कहां कि भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले इस गठबंधन के नेताओं को जनता की कोई फिक्र नहीं हैं।

Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का किया घेराव, प्रधानमंत्री का किया गुणगान

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। जानकारी के मुताबिक कुढ़नी के केरमा स्टेडियम में गुरुवार (२ मई) को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहां कि आइएनडीआइ (Indian National Developmental Inclusive) गठबंधन पिछड़ों और अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के आरक्षण का अधिकार छीनना चाहता हैं।

अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि जेपी नड्डा ने अपने भाषण के दौरान कहां कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बांटने का विरोध किया था, लेकिन आइएनडीआइ गठबंधन ऐसा करने की साजिश रच रहा है। ये लोग जनता के हक पर डाका डालना चाहते है. भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के होते हुए दलित, महादलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण का अधिकार कोई भी नहीं छीन सकता हैं। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 साल में देश की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया हैं।

भ्रष्टाचारियों की नजर आपकी संपत्ति पर

Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का किया घेराव, प्रधानमंत्री का किया गुणगान

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहां कि इन भ्रष्टाचारियों की नजर आपकी कमाई गई संपत्ति पर है। महिलाओं के मंगलसूत्र और आपकी गाढ़ी कमाई को छीनकर अपना खजाना भरना चाहते हैं। जेपी नड्डा ने आइएनडीआइ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहां कि भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले इस गठबंधन में शामिल नेताओं को आप लोगों की कोई फिक्र नहीं है। इन्हें केवल अपनी और अपने परिवार की चिंता रहती है। इनमें से आधे नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं तो आधे नेता बेल लेकर बाहर आए हुए है। विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर देश का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं।

मोदी जी ने बदली देश की राजनीति

Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का किया घेराव, प्रधानमंत्री का किया गुणगान

जेपी नड्डा ने भाषण के दौरान कहां कि पिछले दस साल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की तस्वीर ही बदल दी है। अगर विकास की बात की जाए तो पिछले दस साल में देश विश्व में पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। अगर 2024 में तीसरी बार मोदी जी पीएम बने तो भारत विश्व की दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन उबरेगा, इसलिए एनडीए के सभी उम्मीदवारों को वोट देकर मोदी जी को जीत दिलाएं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पीएम मोदी जी की योजनाओं को लेकर भी जनता के सामने चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, युवा, महिला, किसान के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं लेकर आए। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मानवता के आधार पर पांच लाख की आयुष्मान योजना का फायदा देने के लिए कार्ड से जोड़ा जाएगा। गरीब परिवार के लोगों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।

Leave a comment