Lok Sabha Election: यूपी में इतनी सीट जीतेगी भाजपा, सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर बोले राजनाथ सिंह, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इन दिनों देशभर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां और रोड शो करने में लगे हुए हैं। राजनाथ सिंह ने Subkuz.com से इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूपी में कानून व्यवस्था और उनकी सरकार की जमकर तारीफ की हैं।

उत्तर प्रदेश: रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां और रोड शो करने में लगे हुए हैं। लखनऊ संसदीय सीट से तीसरी बार मैदान में उतरे राजनाथ सिंह Subkuz.com के पत्रकार से बात करते हुए कहां कि विपक्ष के पास मुद्दों को लेकर अकाल पड़ गया है, इसलिए वे लोग मोदी सरकार पर बेमतलबी आरोप लगा रहे है। वह भारत में एनडीए की 400 सीटों के साथ सरकार बनने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

राजनाथ सिंह ने बताया कि पिछले एक दशक से लखनऊ का सांसद होने के नाते राजधानी में काफी ज्यादा विकास कार्य करवाए है. मैं लखनऊवासियों को अपने काम को लेकर कोई आश्वासन नहीं देना चाहता, लेकिन उनकी अपेक्षाओं की कसौटी पर हर वक्त खरा उतरने की कोशिश की है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और उनके विकास कार्यों की भी काफी तारीफ की।

उत्तर प्रदेश में एनडीए को कितनी सीट मिलेगी?

Lok Sabha Election: यूपी में इतनी सीट जीतेगी भाजपा, सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर बोले राजनाथ सिंह, पढ़ें पूरी खबर

राजनाथ सींग ने कहां कि यूपी में योगी जी ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र है। सभी लोग जानते हैं कि किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त बेहतर कानून व्यवस्था होती है. योगी जी के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य में भी कोई कमी नहीं छोड़ी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों की संख्या को लेकर बात करें तो जनता से मिल रहे प्यार और फीडबैक के आधार पर कह सकता हूं कि इस बार हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सभी 80 सीटों को हासिल कर रहे हैं। विपक्ष नेता अखिलेश यादव कहते हैं कि 400 पार नहीं, इस बार 400 से हार है? उन्हें यह बात कहने का पूरा हक है। लेकिन इस बात का जवाब चुनाव परिणाम आने के बाद ही बताएंगे।

संसदीय क्षेत्र लखनऊ में कितना विकास कराया?

Lok Sabha Election: यूपी में इतनी सीट जीतेगी भाजपा, सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर बोले राजनाथ सिंह, पढ़ें पूरी खबर

राजनाथ सिंह ने प्रशन का जवाब देते हुए कहां कि पिछले पांच वर्षों के दौरान संसदीय क्षेत्र में 56 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य पूरा करा चुके हैं  उन्होंने कहां कि लखनऊ में इतने ज्यादा काम करा देंगे कि ‘न भूतो न भविष्यति’ होगा। बताया कि रिंग रोड से लेकर फ्लाईओवर, अंडरपास, लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, नया एयरपोर्ट टर्मिनल, लखनऊ मेट्रो रेल स्टेशन, रेलवे स्टेशनों आदि के विकास कार्य साथ ही 12 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं। दो-तीन माह में दो और विकास कार्य चालू हो जाएंगे।

विकसित भारत विकसित लखनऊ

Lok Sabha Election: यूपी में इतनी सीट जीतेगी भाजपा, सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर बोले राजनाथ सिंह, पढ़ें पूरी खबर

राजनाथ ने पत्रकार को बताया कि ब्रम्होस मिसाइल निर्माण केंद्र, डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) लैब रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र, टेक्सटाइल पार्क की स्थापना लखनऊ में हुई है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहते अटलजी के निर्देश पर शहीद पथ को मंजूर भी मैनें ही दिलाई थी।लखनऊ में आइटी सेक्टर के साथ ही वेयरहाउसिंग, होटल और अस्पताल निर्माण भी तेजी से हो रहे है। मेरी कोशिश है कि विकास के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों ताकि नौजवानों को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़े और लखनऊ में ही नौकरी के अधिक अवसर मिल जाएं। राजनाथ ने कहां मेरा यही लक्ष्य है कि विकसित भारत के साथ लखनऊ भी  विकसित होगा।

 

Leave a comment