Lok Sabha Election 2024: ओडिसा में प्रचार करते दिखेगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, 9 मई को नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

ओडिशा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

ओडिशा में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगी और इनके अलावा 9 मई को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन कुमार गड़करी एवं असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त विश्व शर्मा ओडिशा दौरे पर आएंगे।

Lok Sabha Election 2024: ओडिसा में प्रचार करते दिखेगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, 9 मई को नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

भुवनेश्वर: बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में नजर आएगी। हेमा मालिनी का नाम भी भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह पर हेमा मालिनी चुनाव प्रचार करने के लिए ओडिशा आ रही है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हेमा मालिनी ओडिशा में कब और किस समय आएंगी। इनके अलावा 9 मई को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन कुमार गड़करी और असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त विश्व शर्मा भी ओडिशा दौरे पर आएंगे।

राजनाथ और विष्णु देव साय भी करेंगे ओडिशा का दौरा

Lok Sabha Election 2024: ओडिसा में प्रचार करते दिखेगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, 9 मई को नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार (8 मई) को ओडिशा का दौरा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा में भवानीपाटना और रायगड़ा में आयोजित जनसभाओं के द्वारा जनता को संबोधित करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बिष्णुदेव साय नबरंगपुर और कोरापुट में आयोजित सभा में शामिल होकर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए  9 मई को भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेता केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन कुमार गड़करी और असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त विश्व शर्मा भी ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं।

गडकरी यहां करेंगे जनसभा

Lok Sabha Election 2024: ओडिसा में प्रचार करते दिखेगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, 9 मई को नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

 सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के दो  वरिष्ठ और अनुभवी नेता ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं. बताया कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त विश्व शर्मा ओडिशा में आयोजित सभा में शामिल होंगे। नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुरी और कृष्ण प्रसाद के समावेश में आयोजित सभा में शामिल होंगे। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्वशर्मा मालकानगिरी, चित्रकोंडा और खलिकोट में आयोजित सभा में पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। यह जानकारी भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष गोलक कुमार महापात्र ने दी हैं।

Leave a comment