Maharashtra Politics: शपथ समारोह से पहले शिंदे ने एक बार फिर फडणवीस की बढ़ाई टेंशन; सामने रख दी ये बड़ी मांग

महाराष्ट्र में शपथ समारोह से पहले शिंदे ने फडणवीस की चिंता बढ़ा दी। उन्होंने एक अहम मांग सामने रखी, जो सरकार के लिए चुनौती बन सकती है, शिंदे ने शपथ समारोह से

शपथ ग्रहण समारोह से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए एक नई चुनौती पेश हो गई है। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी हैं। 

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद, देवेंद्र फडणवीस आज शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने फडणवीस की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग पर जोर दिया है, जो पहले फडणवीस के पास था जब वे डिप्टी सीएम थे। यह मुद्दा सरकार के भीतर एक महत्वपूर्ण सवाल बन गया है, क्योंकि दोनों नेताओं के बीच गृह मंत्रालय को लेकर विवाद हो सकता हैं। 

क्या है शिंदे की मांग?

Maharashtra Politics: शपथ समारोह से पहले शिंदे ने एक बार फिर फडणवीस की बढ़ाई टेंशन; सामने रख दी ये बड़ी मांग

महाराष्ट्र सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा तो पहले ही हो चुकी है, लेकिन सरकार में उनकी भूमिका को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। शिवसेना ने औपचारिक रूप से फडणवीस सरकार को अपना समर्थन दे दिया है, लेकिन शिंदे की गृह मंत्रालय की मांग अब भी कायम है।मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे ने केवल गृह मंत्रालय की मांग नहीं की है, बल्कि शिवसेना को 12 मंत्रालय देने की भी मांग की हैं।

शिवसेना नेताओं का कहना है कि चूंकि सीएम पद शिंदे को नहीं मिला, इस कारण गृह मंत्रालय उनके लिए सबसे उपयुक्त विभाग होगा। अगर फडणवीस गृह मंत्रालय छोड़ने को तैयार नहीं होते, तो रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे को शहरी विकास, राजस्व, या ऊर्जा विभाग दिए जा सकते हैं।

गृह विभाग चाहते हैं शिंदे

Maharashtra Politics: शपथ समारोह से पहले शिंदे ने एक बार फिर फडणवीस की बढ़ाई टेंशन; सामने रख दी ये बड़ी मांग

शिवसेना के एक नेता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एकनाथ शिंदे के पास पहले पुलिस, नागरिक प्रशासन और शहरी विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे, जिससे उनका सरकार पर एक तरह का पूरा दबदबा था। जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उनकी प्रभावशाली स्थिति के कारण सरकार में उनकी भूमिका अत्यधिक मजबूत थी, और फडणवीस को इस सत्ता संरचना में अपेक्षाकृत कम ताकत महसूस होती थी।

अब जबकि फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में सरकार की कमान संभालेंगे, शिंदे का मानना है कि उन्हें गृह मंत्रालय जैसा बड़ा और ताकतवर विभाग मिलना चाहिए। उनका यह मानना है कि जब फडणवीस का दबदबा होगा, तो गृह मंत्रालय जैसे विभाग से वे अपने प्रभाव को बरकरार रख सकते हैं।

Leave a comment