Makarashtra Politics: शिंदे गुट को मिलेगी और ताकत? उद्धव की पार्टी के 6 सांसद बदल सकते हैं पाला

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव। उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। शिवसेना नेता नरेश म्हास्के ने UBT के खत्म होने का दावा किया।

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव है। अटकलें हैं कि उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में जा सकते हैं। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने UBT के खत्म होने का दावा किया।

Makarashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी खेला देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसद शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट में शामिल हो सकते हैं। इस घटनाक्रम को ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया जा रहा है, जिसके तहत ठाकरे गुट के 9 में से 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर यह अटकलें सच साबित होती हैं, तो उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के का दावा – "UBT खत्म होने वाला है"

Makarashtra Politics: शिंदे गुट को मिलेगी और ताकत? उद्धव की पार्टी के 6 सांसद बदल सकते हैं पाला

इस सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, "शिवसेना UBT जल्द खत्म हो जाएगी। महाराष्ट्र में UBT के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद और अधिकारी सभी पार्टी छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं। संजय राउत, आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को छोड़कर कोई भी उनके साथ नहीं रहने वाला है।"

उद्धव गुट के नेताओं की चिंता

Makarashtra Politics: शिंदे गुट को मिलेगी और ताकत? उद्धव की पार्टी के 6 सांसद बदल सकते हैं पाला

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, उद्धव गुट के नेताओं को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए वे एक स्थिर और मजबूत गठबंधन सरकार के साथ बने रहना चाहते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) की करारी हार के बाद उद्धव ठाकरे गुट पर संकट के बादल पहले से ही मंडरा रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये अटकलें कितनी सच साबित होती हैं और क्या उद्धव गुट एक और विभाजन का सामना करने के लिए तैयार है या नहीं।

Leave a comment