Mhow Violence: भारत की जीत के बाद महू में पथराव और आगजनी, 13 उपद्रवी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद महू में जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी। पुलिस ने 13 उपद्रवियों को हिरासत में लिया, माहौल तनावपूर्ण। चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद महू में जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी हुई। पुलिस ने CCTV से 13 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

Mhow Violence: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद इंदौर जिले के महू में देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। विजयी जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

मस्जिद के पास जुलूस पर पथराव

Mhow Violence: भारत की जीत के बाद महू में पथराव और आगजनी, 13 उपद्रवी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कई दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर 13 उपद्रवियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया है।

हिंदू जागरण मंच का विरोध

Mhow Violence: भारत की जीत के बाद महू में पथराव और आगजनी, 13 उपद्रवी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

घटना के बाद पूरी रात कलेक्टर और पुलिस अधिकारी संवेदनशील इलाकों में गश्त करते रहे। हालांकि, सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई और बाजार भी खुले। इस बीच, हिंदू जागरण मंच ने पथराव के विरोध में महू बंद का आह्वान किया है।

सेना भी हुई अलर्ट

Mhow Violence: भारत की जीत के बाद महू में पथराव और आगजनी, 13 उपद्रवी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महू सैन्य छावनी क्षेत्र में सेना भी सतर्क हो गई। सेना की एक क्विक रिस्पॉन्स टीम विवादित स्थल पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। रातभर चौराहों पर जवानों की तैनाती रही। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a comment