MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: बचपन की दोस्ती और फिर प्यार, टूटे माही के लिए सहारा बनीं साक्षी; दिल छू लेने वाली है दोनों की लव स्टोरी

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शादी को आज यानि 4 जुलाई 2024 को 15 साल हो गए. उन्होंने बड़े गुपचुप तरीके से साक्षी से शादी की थी। जिसमे केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। बता दें दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।

स्पोर्ट्स डेस्क: एमएस धोनी एक ऐसा नाम जिसे छोटा सा बच्चा भी जानता हैं। धोनी ने बचपन से ही कुछ बड़ा बनने का सपना देखा और फिर क्रिकेट जगत में एंट्री करते ही उन्होंने अपना सपना पूरा किया। हालांकि बचपन में धोनी फुटबॉलर बनने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन किस्मत में लिखा होता है वहीं मिलता हैं। माही के कोच ने उन्हें निखारते हुए क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने इस खेल को दिल से लगाकर आज बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं।

साक्षी ने दिया धोनी को सहारा

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: बचपन की दोस्ती और फिर प्यार, टूटे माही के लिए सहारा बनीं साक्षी; दिल छू लेने वाली है दोनों की लव स्टोरी

एमएस धोनी ने जहां भी कदम रखा वह सफलता का सोना बन गया, उन्होंने क्रिकेट के मैदान हर अनहोनी को होनी में बदला हैं, लेकिन कहते हैं ना हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ ही होता है। ऐसा ही कुछ धोनी के जीवन में भी हुआ। धोनी की जिंदगी के बारे में पूरी दुनिया ने फिल्म एमएस 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा है, लेकिन फिल्म से ‘थाला’ के नाम से मशहूर धोनी की लाइफ थोड़ी अलग रही। पहले प्यार को खो देने के बाद साक्षी ने उनके जीवन में कदम रखा और उनके लिए लेडी लक बन गईं। साक्षी-धोनी की जोड़ी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं, लेकिन साक्षी और धोनी एक-दूसरे के बचपन के भी दोस्त हैं। आइए जानते है, इस कपल की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।

धोनी-साक्षी की 15वीं एनिवर्सरी

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: बचपन की दोस्ती और फिर प्यार, टूटे माही के लिए सहारा बनीं साक्षी; दिल छू लेने वाली है दोनों की लव स्टोरी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई 2024 को अपनी 15वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी पर बायोपिक फिल्म 'एमएस' धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भी बनी है, लेकिन उस फिल्म में कुछ फैक्ट्स को नहीं दिखाया गया, जिन्हें शायद कोई जानता भी नहीं होगा।

बता दें कि धोनी-साक्षी एक दूसरे के साथ बचपन से ही रहते थे, क्योंकि उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' कंपनी में काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में काफी अच्छा रिश्ता रहा है। धोनी और साक्षी ने भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों बिछड़ गए, क्योंकि साक्षी का परिवार देहरादून जाकर रहने लगा था और फिर उसके बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था, लेकिन कहते हैं ना किस्मत में लिखा हुआ जरूर मिलता हैं।

धोनी-साक्षी की लव स्टोरी

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: बचपन की दोस्ती और फिर प्यार, टूटे माही के लिए सहारा बनीं साक्षी; दिल छू लेने वाली है दोनों की लव स्टोरी

बता दें धोनी और साक्षी लगभग 10 साल बाद कोलकाता में मिले। साल 2007 में टीम इंडिया कोलकाता के ताज होटल में ठहरी हुई थी। भारतीय टीम उस दौरान पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहा था। उस होटल में साक्षी होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थीं। हालांकि वह उसकी इंटर्नशिप का आखिरी दिन था और उनके मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था। इस दौरान साक्षी को एक नजर में देखते ही माही को प्यार हो गया और फिर दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें हेल्लो का मैसेज किया था।

बता दें फिर ऐसे दोनों की धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और साल 2008 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दो साल तक डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 एमएस धोनी और साक्षी ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांध दिया। धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारा सा पोस्ट शेयर  करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारे 15वें साल की शुरुआत'।

 

 

Leave a comment