MTNL के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल, दो दिन में 28% की बढ़त, चेक करें डिटेल्स

MTNL के शेयरों में 20% अपर सर्किट, दो दिन में 28% की बढ़त। सरकारी संपत्तियों के मोनेटाइजेशन और ब्रॉडबैंड योजना से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। MTNL के शेयर

MTNL के शेयरों में 20% अपर सर्किट लगा, दो दिन में 28% की बढ़त। सरकारी संपत्तियों के मोनेटाइजेशन की खबर और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी योजना के ऐलान से शेयरों में तेजी आई।

MTNL share price: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) का शेयर बुधवार, 5 फरवरी को बीएसई पर 57.16 रुपये प्रति शेयर पर 20 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट में बंद हुआ। इंट्राडे कारोबार में MTNL के शेयर में यह तेजी भारी वॉल्यूम के कारण आई। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में पिछले दो दिनों में 28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार को यह शेयर 48 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

बढ़े ट्रेडिंग वॉल्यूम ने दी तेजी को रफ्तार

सुबह 10 बजे तक MTNL के शेयरों में काउंटर पर एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 2.17 करोड़ इक्विटी शेयर हो गया। यह MTNL की टोटल इक्विटी का 3.4% है, जो दर्शाता है कि निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ी है।

अचानक MTNL के शेयरों में क्यों आई तेजी?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए देशभर के सरकारी सेकंडरी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना की घोषणा की।

MTNL के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल, दो दिन में 28% की बढ़त, चेक करें डिटेल्स

वित्त मंत्री ने संसद में कहा, "‘भारत नेट’ (Bharat Net) परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी सेकंडरी स्कूलों और प्राइमरी हेल्थकेयर को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।"

इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सरकार MTNL और BSNL को अपनी कुछ संपत्तियों को बेचने (मोनेटाइज) की अनुमति दे सकती है। इस खबर के बाद MTNL के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई और 20% का अपर सर्किट लग गया।

सरकार ने 16,000 करोड़ रुपये की नॉन-कोर एसेट्स मोनेटाइजेशन को मंजूरी

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 16,000 करोड़ रुपये की नॉन-कोर एसेट्स के मोनेटाइजेशन के लिए रास्ता साफ कर दिया है। मंत्रियों के एक समूह ने इन संपत्तियों पर विभिन्न शुल्क और टैक्स भी माफ कर दिए हैं। हालांकि, बिजनेस स्टैंडर्ड इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं कर सका है।

MTNL शेयर हिस्ट्री और परफॉर्मेंस

MTNL का शेयर इस साल 28 जनवरी को 41.40 रुपये के अपने 52 वीक लो पर पहुंच गया था। वहीं, 29 जुलाई 2024 को इसने 101.88 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था। वर्तमान में बीएसई पर कंपनी का कुल मार्केट कैप 3,567 करोड़ रुपये है।

केयर रेटिंग्स ने MTNL की क्रेडिट रेटिंग में सुधार

केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने 17 दिसंबर 2024 को MTNL के लॉन्ग टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट्स (बॉन्ड्स इश्यू) की रेटिंग अपग्रेड कर ‘CARE AAA’ कर दी। साथ ही, ‘वॉच विद नेगेटिव इंप्लिकेशंस’ को हटाकर आउटलुक को ‘स्टेबल’ कर दिया गया।

Leave a comment