NCERT का बड़ा फैसला, अब क्लास 7 की हिस्ट्री में गजनवी के हमलों का नया विवरण

NCERT नई क्लास 7 किताब में महमूद गजनवी के हमले, नालंदा-विक्रमशिला विध्वंस और मध्यकालीन आक्रमणों को संतुलित और समझने योग्य तरीके से शामिल किया।

NCERT ने क्लास 7 सोशल साइंस की नई किताब में महमूद गजनवी, नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के विध्वंस, मध्यकालीन हमलों और अरब आक्रमण को विस्तार से शामिल किया है। नए संस्करण में इतिहास के इन महत्वपूर्ण घटनाओं को छात्रों के लिए समझने योग्य और संतुलित तरीके से पेश किया गया है।

NCERT Class 7 History Update: NCERT ने क्लास 7 की नई सोशल साइंस किताब में महमूद गजनवी के 17 हमलों, नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के विध्वंस और मध्यकालीन हमलों को विस्तार से शामिल किया है। यह बदलाव नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए किया गया है। नई किताब में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण, अरब आक्रमण और ऐतिहासिक शब्दों के संदर्भ को भी स्पष्ट किया गया है, ताकि छात्र इतिहास को केवल घटनाओं के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभावों के साथ समझ सकें।

महमूद गजनवी के हमलों का विस्तार

नई किताब में गजनवी के हमलों को छह पेज के पूरे सेक्शन The Ghaznavi Invasions में शामिल किया गया है। इसमें भारतीय उपमहाद्वीप पर उनके 17 हमलों की सूची, मथुरा और कन्नौज के मंदिरों पर हमले, गुजरात के सोमनाथ मंदिर का विध्वंस और शिवलिंग हटाने की घटनाएं विस्तार से बताई गई हैं।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की जानकारी भी दी गई है। किताब में बताया गया है कि मंदिर का पुनर्निर्माण आम लोगों के दान से हुआ और इससे जुड़े सवाल छात्रों के लिए रखे गए हैं, ताकि वे इतिहास को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि समझें भी।

NCERT का बड़ा फैसला, अब क्लास 7 की हिस्ट्री में गजनवी के हमलों का नया विवरण

नालंदा और विक्रमशिला के विध्वंस पर नया कंटेंट

किताब में नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के विध्वंस का विस्तार से विवरण शामिल किया गया है। इस हिस्से में बताया गया है कि बड़े पैमाने पर भिक्षुओं की हत्या हुई और विश्वविद्यालयों की विशाल लाइब्रेरी महीनों तक जलती रहीं। इतिहासकारों के अनुसार यह बौद्ध धर्म के भारत में कमजोर होने की बड़ी वजहों में से एक थी।

मध्यकालीन हमलों में मुहम्मद गौरी, कुतुब-उद-दीन एबक और बख्तियार खिलजी के अभियान भी नए तरीके से शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अरब आक्रमण और सिंध के इतिहास को भी जोड़ा गया है। मुहम्मद बिन कासिम के सिंध अभियान को धार्मिक कर्तव्य के रूप में समझाया गया है और ऐतिहासिक शब्दों जैसे ‘काफिर’ का संदर्भ भी स्पष्ट किया गया है।

संतुलित इतिहास पढ़ाई का संदेश

किताब में छात्रों को चेतावनी संदेश भी दिया गया है कि इतिहास में अक्सर युद्ध और संघर्षों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जबकि शांतिपूर्ण समय और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कम दर्ज किया जाता है। यह संदेश बच्चों को इतिहास को संतुलित नजरिए से समझने में मदद करता है।

नए अध्याय का उद्देश्य छात्रों को न केवल घटनाओं के तथ्यों से परिचित कराना है, बल्कि उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभावों को समझने में भी सक्षम बनाना है।

Leave a comment